शहर के मध्य रेलवे फाटक पर बन रहा है जान लेवा अण्डर ब्रिज

जावरा (अभय सुराणा) । क्षैत्रिय विधायक डॉ राजेन्द्र पाण्डेय की सक्रियता से जावरा पिपलोदा विधानसभा क्षैत्र को विकास की अनेक सौगाते मिल रही है मानिटिरिंग के अभाव में व प्रशासनिक अक्षमता, इंजीनियरिंग ठेकेदार की मिली भगत एवं भारी भरकम भ्रष्टाचार के कारण विकास की सारी योजनाए ना केवल विलम्ब से बल्कि जनहित में विकास कार्य का सही रूप सामने नहीं आ रहा है नागरिकों की समस्याएं ज्यो के त्यों बनी हुई है
उक्त जानकारी देते हुए नगर पालिका के पुर्व चेयरमेन सुजानमल कोचट्टा ने बताया कि विधायक डॉ राजेन्द्र पाण्डेय के सराहनीय प्रयासों शहर के मध्य स्थित रेल्वे फाटक 177 पर ओवरब्रिज ब्रिज बनाने के लिए मध्यप्रदेश शासन से 35 करोड़ की राशी स्वीकृत कराई वे रेलवे विभाग से आवश्यक कार्यवाही सम्पादित करा क्षैत्र वासियों को ओवरब्रिज की सोगात दिलाते हुए ब्रिज की समस्या हल की किन्तु ब्रीज निर्माण में हुई अनेक समस्याओं व अनियमितता के कारण ओवरब्रिज निर्धारित मापदण्डो के अनुसार नहीं बना ब्रिज की चौड़ाई व लम्बाई कम होने के कारण आए दिन जानलेवा दुर्घटनाए होती रहती है।
श्री कोचट्टा ने बताया कि शहर के मध्य रेलवे फाटक 177 पर ओवरब्रिज के समय तत्काल अण्डर ब्रिज बनाए जाने के लिए भी विधायक डॉ राजेन्द्र पाण्डेय ने राशि स्वीकृत कराई थी किन्तु रेल्वे प्रशासन व ब्रिज निर्माण विभाग की अनियमितता एवं भ्रष्टाचार के कारण ओवरब्रिज शुभारम्भ के लगभग चार साल बाद भी अण्डर ब्रिज बनकर तैयार नहीं हुआ। आम नागरिको व्यापारियों तथा इधर उधर माल ढोने वाले ठैलाला गाडी चलाने रोज मर्रा की मजदूरी कर अपना पेट पालने वाले मजदूरों की तो रोटी रोजी ही छिन गई।
श्री कोचट्टा ने बताया कि लम्बे समय से चल रहे अण्डर ब्रिज का काम अभी भी अधुरा और बन भी रहा है तो अण्डर ब्रिज के मापदण्डो के बिल्कुल विपरीत जान लेवा बन रहा है पहली ही बरसात में ब्रिज में पानी भर गया है। ब्रिज की चौड़ाई बहुत कम है वन-वे ट्रैफिक रहेगा भारी वाहन तो दूर बड़ी इनोवा जैसी कारो को भी गाड़ी निकालने में दुर्धटना का डर रहेगा यही नहीं बहुत कम चोडे ब्रिज की बनाई गई सड़को में भी कई घुमावदार मोड़ है समाने से आती हुई गाड़ीयां नजर नहीं आने के कारण जानलेवा दुर्घटनाए होना निश्चित है निर्माणाधीन अण्डर ब्रिज को देखने के बाद नागरिकों में व्यापक असंतोष देखा जा सकता है जबकि ब्रिज अभी निर्माणाधीन ही है अभी चालू नहीं हुआ है बरसात के कारण ब्रीज के नीचे पानी भरा हुआ है।
श्री कोचट्टा ने क्षैत्रिय विधायक डॉ राजेन्द्र पाण्डेय से मांग की है कि सम्बंधित प्रशासनिक अधिकारी इंजिनियर व ठेकेदार को संज्ञान में लेकर अपने प्रयासों से निर्मित होने वाले अम्बर ब्रिज को जानलेवा ब्रिज बनने के पहले तत्काल कार्यवाही करे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Play sound