

रतलाम । शासकीय हाई स्कूल सागोद में विद्यार्थियों द्वारा गुरु पूर्णिमा का पावन पर्व बड़े हर्षोल्लास एवं श्रद्धाभाव के साथ मनाया गया। सर्व प्रथम मां सरस्वती डा भीमराव आंबेडकर, बिरसा मुंडा, महाऋषि वाल्मीकि के चित्र की पूजा अर्चना कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए ।इस अवसर पर संस्था के प्राचार्य श्री के. सी. पग्गी, श्री आर. एल. डोडियार, श्री रोहन भाभर, चंद्रावत मैडम, शर्मा मैडम, भूरिया मैडम एवं अन्य शिक्षकों का विद्यार्थियों द्वारा पुष्पमालाओं से सम्मान किया गया।
गुरु-शिष्य परंपरा के इस पवित्र पर्व पर समस्त स्टाफ द्वारा विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य हेतु हार्दिक शुभकामनाएँ एवं आशीर्वाद प्रदान किया गया। यह आयोजन गुरु के प्रति सम्मान, श्रद्धा एवं भारतीय संस्कृति के अमूल्य मूल्यों का सुंदर उदाहरण रहा।
गुरु ज्ञान का दीप हैं, जो जीवन को सही दिशा प्रदान करते हैं।समस्त स्टाफ, शासकीय हाई स्कूल सागोद की ओर से गुरु पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएँ।