मानव सेवा समिति योग क्लास में श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया गया गुरु पूर्णिमा महोत्सव

रतलाम । कॉलेज रोड स्थित मानव सेवा समिति योग क्लास में बुधवार को गुरु पूर्णिमा महोत्सव श्रद्धा, भक्ति एवं उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर योग साधकों ने अपने योग गुरु श्री रामबाबू यादव का पुष्पमालाओं एवं शॉल भेंट कर सम्मान किया तथा उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त की।
समिति के संचालक दिनेश वाघेला ने बताया कि मानव सेवा समिति द्वारा पिछले 23 वर्षों से निरंतर निःशुल्क योग प्रशिक्षण संचालित किया जा रहा है। वर्तमान में कॉलेज रोड स्थित समिति परिसर में प्रतिदिन प्रातः सुबह 6 बजे से 8 बजे तक योग कक्षाओं का आयोजन होता है, जिसमें प्रतिदिन लगभग 50 से 60 साधक, जिनमें बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल हैं, नियमित रूप से योगाभ्यास करते हैं।
उन्होंने बताया कि अब तक हजारों लोगों ने इस योग क्लास का लाभ प्राप्त किया है। यहां से प्रशिक्षित अनेक साधक आज नगर के विभिन्न क्षेत्रों में स्वयं योग कक्षाएं संचालित कर स्वस्थ समाज निर्माण एवं मानव सेवा के कार्य में योगदान दे रहे हैं।
गुरु सम्मान समारोह में प्रमुख रूप से दिनेश वाघेला, बाबूलाल सिसोदिया, अशोक तिवारी, विनोद बैरागी, पूर्व प्रधानाध्यापक श्री गुप्ता, रामचंद्र भाटी, राजकुमार पंजाबी, कीर्ति सोनी, नारायण पाटीदार, मुकेश अग्रवाल, सुभाष मुरार, महेश उपाध्याय, रितेश परिहार, गोपाल कृष्ण मेहता एवं देवेंद्र चौहान उपस्थित रहे।
महिला मंडल से श्रीमती इंदु यादव, श्रीमती श्यामा वाघेला, शकुंतला सिसोदिया, श्रीमती सोनू राठौर, निशा तिवारी, माया गुप्ता, अर्चना अग्रवाल, पूजा मित्तल, अर्चना जैन, शारदा श्रीवास्तव, सरोज सोनी, मंजू सोनी, रेखा शर्मा, सुधा जैन, सुनीता मुरार, साइन मैडम, जया सोनी एवं रेखा राठौड़ सहित अनेक साधकों ने कार्यक्रम में सहभागिता की। सभी ने गुरु के प्रति श्रद्धा व्यक्त करते हुए उनके सान्निध्य में निरंतर योग साधना एवं समाज सेवा का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Play sound