
रतलाम 31 दिसम्बर । नगर पालिक निगम रतलाम में आयुक्त निज सहायक के पद पर कार्यरत् सुभाष गोयल की अधिवार्षिकी आयु पूर्ण होने पर नगर निगम कार्यालय परिसर स्थित फायर स्टेशन भवन में आयोजित कार्यक्रम में भाव-भीनी विदाई दी गई।
उपायुक्त सचिन सिटोले ने अपने उद्बोधन में निज सहायक सुभाष गोयल द्वारा अपने सेवाकाल में किये गये कार्यो प्रशंसा करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर निज सहायक सुभाष गोयल को साफा बांधकर व शाल-श्रीफल तथा प्रतीक चिन्ह भेंटकर उनका सम्मान किया गया।
इस अवसर पर सहायक लेखाधिकारी विजय बालोद्रा, स्टोर प्रभारी राजेन्द्रसिंह राठौर, कार्यालय अधीक्षक गोपाल झालीवाल सहित निगम अधिकारी एवं कर्मचारियों ने निज सहायक सुभाष गोयल का पुष्पहार व पुष्प गुच्छ से स्वागत किया।