गाइड छात्राओं द्वारा स्कार्फ दिवस मनाया

रतलाम । शासकीय एकीकृत नित्यानंद उच्चतर माध्यमिक विद्यालय घोसवास में गाइड छात्राओं द्वारा स्कार्फ दिवस मनाया । श्रीमती ललिता कदम गाइड कैप्टन एवं उच्च माध्यमिक शिक्षिका ने गाइड छात्रों को स्कार्फ का महत्व बताया कि यह केवल एक कपड़ा नहीं है यह स्कार्फ हमें कर्तव्य निष्ठा समाज सेवा समर्पण अनुशासन एवं एक अच्छा नागरिक बनने की प्रेरणा देता है इसको पहनकर हम एक समाज सेवा का कार्य करते हैं हममें अनुशासन एवं मितव्ययिता की भावना जागृत होती है स्कार्फ में जो गाठ हम लगाते हैं इसे हम जब खोलते हैं तब हम कोई एक नेक कार्य या भलाई का कार्य करते है । या हम नेक कार्य कर चुके होते हैं तब हम गाठ खोलते हैं अतः स्कार्फ हमें एक अच्छा नागरिक बनने की प्रेरणा देता है।
इस अवसर पर गाइड की छात्राओं ने शाला परिवार के सभी शिक्षकों को स्कार्फ लगाकर स्कार्फ दिवस मनाया इस अवसर पर विद्यालय की गाइड छात्राएं तनु सलोनी ईरम मोनिका वंदना चित्रलेखा मुस्कान अंजलि दिव्या तनीषा आरजू लक्ष्मी नव्या मोनिका इशिता सबिया दिव्या नाजिया आदि छात्राएं उपस्थित।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Play sound