लायंस क्लब जावरा का 55वाँ चार्टर दिवस एवं संस्थापन समारोह संपन्न

​जावरा (अभय सुराणा)। लायंस क्लब जावरा का 55 वाँ चार्टर दिवस एवं नवीन सत्र 2026-27 का संस्थापन समारोह 31 जुलाई 2026 को लायंस नेत्र चिकित्सालय में गरिमामय वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
​इस अवसर पर सत्र 2026-27 के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों और संचालक मण्डल को पद एवं गोपनीयता की शपथ शपथ अधिकारी पूर्व डिस्ट्रिक गवर्नर एम जे एफ ला. योगेन्द्र रुनवाल द्वारा 2026-2027 के नवीन पदाधिकारी ​अध्यक्ष ला. सुधीर जैन एडवोकेट, ​सचिव ला. संदीप रांका, ​कोषाध्यक्ष ला. विपिन चोरड़िया, ​आसन्नपूर्व अध्यक्ष MJF ला. यश जैन, ​प्रथम उपाध्यक्ष ला. राजकुमार मारवाड़ी, ​द्वितीय उपाध्यक्ष ला. पंकज कांठेड़, ​तृतीय उपाध्यक्ष ला. लक्की सोनी, ​सहसचिव ला. संजय गोधा, सहकोषाध्यक्ष ला. कमल सारड़ा
​टेल ट्विस्टर ला. विनोद सेठिया, ​टेमर ला. विजय राठौर, सदस्यता समिति चेयरपर्सन ला. आशीष पगारिया के साथ ​​संचालक मंडल एक वर्ष हेतु ला. नरेन्द्र विनायका, ला. नरेन्द्र संघवी, ला. हेमन्त श्रीमाल, ला. अनूप शर्मा, ला. शरद डूंगरवाल के साथ ​संचालक मंडल दो वर्ष हेतु ला. विशाल चत्तर, ला. संजय तलेसरा, ला. संदीप दसेड़ा, ला. अशोक चौपड़ा, ला. अर्पित चत्तर, ला. राकेश पी. कोचट्टा ने दायित्व की शपथ ग्रहण करी।
​समारोह के मुख्य अतिथि मल्टीपल काउंसिल चेयरमैन MJF ला. प्रवीण वशिष्ठम अपने संबोधन में कहा कि ​लायंस क्लब जावरा का 54 वर्षों का सेवा इतिहास अत्यंत गौरवशाली रहा है आज क्लब 55 वें वर्ष में प्रवेश कर रहा है,मानव सेवा और समाज उत्थान के जो कार्य इस क्लब ने सेवा तीर्थ लायन्स नेत्र चिकित्सालय के माध्यम से किए हैं वे अनुकरणीय हैं वंदनीय हैं नवीन सत्र के पदाधिकारी अध्यक्ष ला. सुधीर जैन, सचिव संदीप रांका, कोषाध्यक्ष विपिन चोरड़िया के साथ समस्त पदाधिकारियों एवं संचालक मंडल जनसेवा समाज सेवा हर वर्ग के हित में और अधिक ऊर्जा के साथ नए कीर्तिमान स्थापित करेगी निस्वार्थ सेवा ही लायनिज्म की वास्तविक पहचान है और हमें जरूरतमंदों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहना चाहिए लायन्स क्लब जावरा विश्व के टापटेन क्लबों में शुमार हैं । आज से 55 वर्ष पूर्व जावरा को गौरवान्वित करने वाले संस्थापक सदस्य पूर्व सांसद डॉ लक्ष्मीनारायण पांडेय जी व उनके साथियों ने लायन्स क्लब के नीवं के पत्थर के रुप में स्थापना की थी वह विशाल रूप ले चुकी हैं इस सेवा तीर्थ के रुप मे पहचान स्थापित करने वाले लायन्स क्लब जावरा एवं नेत्र चिकित्सालय के रुप में धरोहर को सहेजना आप हम सभी का कर्तव्य है ।
विशेष ​अतिथि पूर्व डिस्टिक्ट गवर्नर ​MJF ला. राजेन्द्र गर्ग ने अपने विचार रखते हुए नवीन टीम ‌के सुधीर जैन, संदीप रांका, विपिन चोरडिया एवं पूरी टीम को शुभकामना प्रेषित ‌की हैं।
​​समारोह के दौरान नवीन अध्यक्ष ला. सुधीर जैन ‘एडवोकेट’ द्वारा सत्र की प्राथमिकताओं को प्रस्तुत करते हुए समारोह के दौरान
​अध्यक्षीय कार्यक्रम “रोशन हो नयन निरोगी हो जीवन” के साथ अध्यक्षीय स्लोगन “सेवा का रंग अपनत्व के संग ” के ध्येय वाक्यों का लोकार्पण एवं नवीन वार्षिक कैलेंडर का विमोचन मंचासीन अतिथियों से एवं नवीन सचिव संदीप रांका कोषाध्यक्ष विपिन चौरडिया एवं कैलेंडर संयोजक पूर्वाध्यक्ष संतोष मेंडतवाल एवं पदाधिकारीगण के सहयोग से कराया गया।
समारोह में ला. अध्यक्ष सुधीर जैन ‌ने लायंस नेत्र चिकित्सालय की गतिविधियों के सुचारू संचालन हेतु पूर्वाध्यक्ष ला. प्रदीप शर्मा को लायंस नेत्र चिकित्सालय का चेयरमैन मनोनीत किया गया। स्वागत भाषण कार्यक्रम संयोजक ला. हरिनारायण अरोड़ा ने देते हुए पधारे हुए सभी अतिथियों एवं सदस्यों का आत्मीय स्वागत अभिनंदन किया गया। ​अतिथि परिचय पूर्वाध्यक्ष एम जे एफ ला. पवन मोदी ने कराया। ​वर्षभर के कार्यों का प्रतिवेदन निवर्तमान अध्यक्ष MJF ला. यश जैन ने अपने कार्यकाल के दौरान आयोजित सेवा गतिविधियों एवं वर्षभर के उत्कृष्ट कार्यों का ब्यौरा सदन के समक्ष रखा।
​नेत्र चिकित्सालय की प्रगति रिपोर्ट पूर्वाध्यक्ष ला. सुजानमल कोच्चटा ने लायंस नेत्र चिकित्सालय की प्रस्तुत करते हुए चिकित्सालय द्वारा दी जा रही उत्कृष्ट सेवाओं का विवरण दिया। 2025-2026 का सचिविय प्रतिवेदन निवृतमान सचिव अशोक चोपड़ा ने दिया।
उक्त जानकारी देते हुए सचिव ला. संदीप रांका ने बताया की कार्यक्रम कि शुरुआत नैत्र चिकित्सालय परिसर में विराजमान श्री गणेश जी की आरती के साथ कार्यक्रम का आगाज के साथ सभा स्थल पर महालक्ष्मी जी, लायन्स जनक मेल्विन जोंस एवं चार्टर पर माल्यार्पण दीप प्रवल्जीत कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई जिसमें सर्वप्रथम लायनेड श्रीमती सुनीता सुधीर जैन ने राष्ट्रगान के साथ ध्वज वंदना प्रस्तुत किया।
नवीन पदाधिकारियों द्वारा मंचासीन मुख्य अतिथि एम जे एफ ला. प्रवीण वशिष्ठ, शपथ अधिकारी एम जे एफ ला. योगेंद्र रुनवाल, पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर एम जे एफ ला. राजेंद्र गर्ग, पुर्वाध्यक्ष रीजन चेयरमैन एम जे एफ ला. डॉ शेलेंद्र पाण्डेय ने किया।
समस्त मंचासीन अतिथिगणों का स्वागत सम्मान शाल श्रीफल एवं प्रतिक चिन्ह देकर किया गया।
नवीन पदाधिकारी अध्यक्ष ला. सुधीर जैन सचिव ला. संदीप रांका, कोषाध्यक्ष ला. विपिन चौरडिया द्वारा निवृतमान अध्यक्ष ला. यश जैन, सचिव ला. अशोक चोपड़ा, कोषाध्यक्ष ला. राकेश पी कोच्चटा को स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया गया।
अतिथिगणों का पूर्वाध्यक्षों एवं सदन की और से स्वागत पुर्वाध्यक्ष ला. रजनीकांत शाह एवं पुर्वाध्यक्ष एम जे एफ ला. कमल जैन ने किया।
आयोजन के दोरान लायंस क्लब जावरा के पूर्वाध्यक्ष गण डॉ. एच. एस. राठौर, रमेश मेहता, राकेश एम. कोचट्टा, विजय पामेचा, अनिल धारीवाल, धरमचंद चपड़ोद, गोपाल सेठिया, सजी वर्गीस, अनिल काला, अजय सकलेचा,संजय चपड़ोद, नितिराज सिंह, रजत सोनी, पूर्व न पा.अध्यक्ष युसूफ कड़पा, न. पा. उपाध्यक्ष सुशील कोचट्टा, भाजपा नगर अध्यक्ष राजेश शर्मा, कांग्रेस नेता वीरेन्द्र सिंह, निज़ाम काजी के साथ लायंस परिवार के साथी नगर के गणमान्य नागरिक नगर के पत्रकार पत्रकार बंधुवर की उपस्थिति में हुआ। नवीन अध्यक्ष ला. सुधीर जैन का जन्मदिन सदन में सभी के बीच मनाया गया। कार्यक्रम का संचालन पूर्वाध्यक्ष ला. अरुण संघवी एवं ला. यश सकलेचा ने किया । अंत में आभार सचिव ला. संदीप रांका ने व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Play sound