

जयपुर। शाश्वत तीर्थ सम्मेद शिखरजी तेरापंथ कोठी में परम पूज्य आचार्य श्री वसुनन्दी जी महाराज जी के परम प्रभावक शिष्य उपाध्याय श्री बृषभानन्दी जी महाराज ससंघ का चातुर्मास 2026 का मंगल कलश स्थापना 31 जुलाई 2019 को 1:00 बजे झंडारोहण के साथ सम्मेद शिखर कलश, पुष्पदन्त कलश, पार्श्वनाथ कलश के साथ 11 कलशों की स्थापना कर चातुर्मास 2026 प्रारम्भ हुआ ।
अखिल भारतवर्षीय दिगम्बर जैन युवा परिषद् के राष्ट्रीय महामंत्री उदयभान जैन जयपुर ने अवगत कराया कि धर्म सभा में विभिन्न मन्दिरों में कर रहे आचार्य, साधु व आर्यिकायें संघ सहित उपस्थित थे। सभा में विभिन्न प्रान्तों से आये गुरु भक्त, मन्दिर प्रबन्ध समिति के पदाधिकारी, धर्म जाग्रति संस्था के पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित थे। सर्व प्रथम प्रीति दीदी ने मंगलाचरण किया, अतिथि व पदाधिकारियों ने दीप प्रज्ज्वलन व परम्पराओं के प्रथमाचार्य चारित्र चक्रवर्ती शान्तिसागर जी महाराज व अंकलीकर आदि सागर जी महाराज के चित्रों का अनावरण हुआ। तत्पश्चात उपस्थित सभी श्रेष्ठियों, पदाधिकारियों, आदि का मन्दिर प्रबन्ध समिति ने, तिलक, माला, दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर पूज्य आचार्य,उपाध्याय, साधुओ का पाद् प्रक्षालन दिल्ली ग्रीन पार्क, मधुबन के श्रेष्ठी भूपेन्द्र जैन, सुरेश जैन, सुकेश जैन,द्वारका जैन रानू जैन आदि परिवारों ने किया तत्पश्चात शास्त्र भैंट किये।
सभा में उपस्थित सैंकडों श्रावक व श्राविकाओं ने खडे होकर, हाथ जोडकर उपाध्याय श्री नमोस्तु करते हुए, चातुर्मास 13पंथी कोठी मधुबन में करने का निवेदन किया, उपाध्याय श्री ने कहा कि जब परम पूज्य आचार्य श्री ने सहमति दे दी है तो चातुर्मास करने की हमारी भी सहमति है, सभी सभा गुरूदेव के जयकारों से गुंजायमान हुई।
प्रथम कलश सम्मेद शिखर जी के नाम से स्थापित करने का सोभाग्य मुरेना जैन परिवार को मिला, द्वितीय पुषपदन्त मंगल कलश मुरैना के विनोद जैन तार वाले परिवार को, तृतीय पार्श्वनाथ मंगल कलश सपना जैन प्रीति विहार दिल्ली परिवार को मिला।
ग्यारह रजत कलश कमलकुमार भूपेश जैन, हिमांशु जैन कामां, फरीदाबाद परिवार, अनजू जैन, नारद जी जैन नोएडा आदि विभिन्न स्थानों के श्रेष्ठियों द्वारा स्थापित किया गया। सभा मे परम पूज्य युगल मुनि श्री शिवानन्दजी, प्रशमानन्द जी ने चातुर्मास के सम्बन्ध में अपने विचार रखे।संचालन प्रतिष्ठाचार्य मनोज जैन दिल्ली ने किया।
इस अवसर पर पूर्व पुलिस कमिश्नर दिल्ली रमेश जैन गर्ग बोलखेडा, उदयभान जैन कामां/जयपुर , भूपेश जैन हिमांशु जैन कामां /फरीदाबाद,, संजय ठोलिया जयपुर, बसन्त बाकलीवाल जयपुर, अनिल जैन गदिया गायत्रीनगर/सम्मेद शिखर जी, पंकज लुहाडिया व सेठी थडी मार्किट, जयपुर आदि अनेकों गणमान्य उपस्थित थे।
अन्त में पूज्य उपाध्याय श्री ने सभी साधुओं को जो विभिन्न मन्दिरों से आये उनके वात्सल्य की कोटि कोटि अनुमोदना की एवं विभिन्न प्रान्तो से आये सभी भक्त गणों को, सभी के पदाधिकारियों, प्रबन्धकों को मंगल आशीर्वचन प्रदान किया।