मुस्‍कान अभियान के निकले सफल परिणाम

  • कक्षा 1 में 27,192 बच्चों का प्रवेश, नामांकन के आधार पर प्रदेश में जिले का चौथे स्थान
  • कक्षा 1 से 8 में 2,05,028 विद्यार्थियों का प्रवेश, प्रदेश में जिले का आठवें स्थान

रतलाम 1 अगस्त । कलेक्‍टर श्रीम‍ती मिशा सिंह के नेतृत्‍व एवं सीईओ जिला पंचायत सुश्री वैशाली जैन के मार्गदर्शन में स्‍कूली छात्रों के नामांकन में वृद्धि के लिए चलाया गया मुस्‍कान अभियान के सफल परिणाम सामने आये है।
जिला परियोजना समन्‍वयक रतलाम श्री अखिलेश कुमार राजपूत ने जानकारी देते हुए बताया कि राज्‍य शिक्षा केन्‍द्र भोपाल द्वारा 31 जुलाई 2026 की स्थिति में जारी की गई रिपोर्ट अनुसार कक्षा 1 में रतलाम जिले में गत् सत्र 2025-26 की तुलना में वर्तमान सत्र में कुल 27,192 छात्रों को स्‍कूलों में प्रवेश दिया जा चुका है, जो कि 103% है। कक्षा 1 में छात्रों के नामांकन के आधार पर रतलाम जिला मध्‍यप्रदेश में शीर्ष चौथे स्‍थान पर है । इसी प्रकार समग्र रूप से कक्षा 1 से 8 में रतलाम जिले में 2,05,028 छात्रों को स्‍कूलों में प्रवेश दिया जा चुका है। कक्षा 1 से 8 समग्र नामांकन में रतलाम जिला मध्‍यप्रदेश में शीर्ष आठवें स्‍थान पर है।