
रतलाम 2 अगस्त । बिबडोद सेवा मंडल द्वारा चातुर्मास के प्रथम रविवार को बीबडोद तीर्थ में भाते का शुभारंभ किया गया । तीर्थ में पधारे हुए सभी दर्शनाथियों को प्रातः 8:00 बजे से भाते का लाभ दिया जाएगा । बिबडोद सेवा मंडल द्वारा सतत सेवा कार्य को किया जा रहा हैं । इसी कड़ी में मूल नायक प्रथम तीर्थंकर ऋषभदेव आदिनाथ भगवान के बीबडोद तीर्थ में भाता का लाभ सतत चार्तुमास के हर रविवार को मिलता रहेगा भगवान द्वारा वर्षा काल को धर्म आराधना के लिए उत्तम माना है । इस काल को जैन परंपरा में आत्म कल्याण के लिए आराधना के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए सर्व श्रेष्ठ समय माना हैं ।बिबडोद सेवा मंडल के अध्यक्ष आतिश कुमार बोकाडिया द्वारा सभी साधर्मिक भक्त जनों से प्रत्येक रविवार को अधिक से अधिक संख्य में पधारने का अनुरोध किया हैं । शुभारंभ कार्यक्रम में भाता संयोजक राजेश सुराना मनीष तलेरा नरेंद्र भानावत ने व्यस्था को सुचारूप से चलाने हेतु रूपरेखा प्रस्तुत की प्रथम लाभार्थी विजय वोरा परिवार की अनुमोदना, अशोक भानावत,महेंद्र चोरड़िया,कमलेश बम, मनोज जैन प्रीतम नगर वाले,शांति लाल मालक,ललित लालन, विमल पितलिया,हिमांशु खाब्या, सौरभ सिसोदिया आदि ने की ।