आईएमए हॉल एवं मोहन टॉकीज में 8 मई को किया जाएगा 18 से 44 वर्ष आयु समूह के लोगों का टीकाकरण

रतलाम। सीएमएचओ डॉ. प्रभाकर ननावरे ने बताया कि रतलाम जिले में 8 मई शनिवार को 18 से 44 वर्ष आयु समूह के लोगों का टीकाकरण आईएमए हॉल गौशाला रोड, राजेन्‍द्र नगर एवं मोहन टॉकीज घास बाजार में किया जाएगा। टीकाकरण सत्र के दौरान 18 से 44 वर्ष आयु समूह के ऐसे हितग्राही जिन्‍होने ऑनलाईन प्री बुकिंग करा ली हो एवं जिनको टीकाकरण का मेसेज आ चुका है केवल उन्‍हीं हितग्राहियों को को वैक्‍सीन के टीके लगाए जाऐंगे। सत्र के दौरान प्रति सत्र 140 लोगो का टीकाकरण किया जाएगा। इस प्रकार शनिवार के सत्र के लिए अधिकतम क्षमता 280 लोगों की रहेगी।

Play sound