शनिवार 8 मई को छ: केन्‍द्रों पर 45 वर्ष से अधिक आयु के लोगों का कोविड का टीकाकरण किया जाएगा

रतलाम। सीएमएचओ डॉ. प्रभाकर ननावरे ने बताया कि रतलाम जिले में 8 मई को 45 वर्ष से अधिक आयु समूह के लोगों के कोविड टीकाकरण केन्‍द्र के लिए रतलाम शहर में जैन काश्‍यप सभागृह सागोद रोड, कन्‍युनिटी हॉल अल्‍कापुरी, माहेश्‍वरी धर्मशाला कसेरा बाजार पर कोविड का कोविशील्‍ड का टीकाकरण किया जाएगा। जावरा में रेडक्रॉस सोसायटी परिसर सिविल अस्‍पताल के पास जावरा, आलोट में अम्‍बेडकर भवन नगर परिषद परिसर आलोट, ताल में पोरवाल धर्मशाला नीमचौक ताल पर टीकाकरण किया जाएगा। 45 वर्ष से अधिक आयु समूह के लोग अपना जन्‍म दिनांक दर्शाने वाले आईडी के आधार पर सीधे टीका लगवा सकेंगे अर्थात 45 वर्ष से अधिक आयु समूह के लोगों के लिए प्री बुकिंग कराना अनिवार्य नहीं है । पुराना कलेक्‍ट्रेट परिसर गुलाब चक्‍कर रतलाम पर फ्रंटलाईन वर्कर्स को वैक्‍सीन का दूसरा टीका लगाया जाएगा।