हमारे कुछ प्रयास से किसी का जीवन, किसी का परिवार में कोई अनहोनी रुक सकें ऐसे कार्य हम सबको मिलकर करतें रहना है – पंकज श्रीश्रीमाल

जावरा (अभय सुराणा)। आज मानव जाति पर कोराना नामक वायरस के कारण एक बहुत बड़ा कहर सा आया हुआ है जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है लगातार दिनभर वेदनीय समाचार आते हैं जिसमे मन विचलित हो जाता है परंतु नियति के आगें हम सब नतमस्तक रहतें हुए अपनें मानवसेवा के कार्य लगातार करतें रहना चाहिए जिससे हमारे कुछ प्रयास से किसी का जीवन किसी का परिवार में कोई अनहोनी रुक सकें ऐसे कार्य हम सबको मिलकर करतें रहना है ।
उक्त विचार युवा व्यापारी व जैन सोश्यल ग्रुप जावरा मैत्री के सक्रिय सदस्य पंकज श्रीश्रीमाल द्वारा जैन सोश्यल ग्रुप जावरा मैत्री परिवार को ऑक्सीजन कन्सन्ट्रेटर भेंट करतें हुए व्यक्त किये एवं जैन सोश्यल ग्रुप जावरा मैत्री परिवार को भविष्य में भी ऐसे परोपकारी कार्य के लिये सहयोग करनें के भाव व्यक्त किये। उक्त मौके पर जैन सोश्यल ग्रुप्स इंटरनेशनल फेडरेशन के अंतराष्ट्रीय सहसचिव अनिल धारीवाल ने कहा कि आज इस संकट के समय में भी देश को हमारी सलाह नहीं सहयोग एवं साथ चाहिए। आज किसी को कोसने वाले नहीं समाज के साथ खड़े हो कर सेवा करने वाले लोगों की आवश्यकता है।
उक्त जानकारी देते हुए जैन कांफ्रेंस युवा शाखा नईदिल्ली के राष्ट्रीय मंत्री संदीप रांका जावरा ने बताया कि स्व. श्री धरमचंद जी श्रीश्रीमाल सादाखेडी वाले बहुत ही दयालु स्वभाव के व्यक्ति थे जो कभी भी किसी के सहयोग के लिये तैयार रहतें थे आपनें जैन साधु साध्वी के विहार के लिये ग्राम राजाखेडी फंटे पर श्री कस्तूर प्रताप विहार धाम का निर्माण करवाया आप जैन दिवाकर श्री चौथमल जी म. सा. के प्रति अपनी अगाध श्रद्धा रखनें वाले गुरुभक्त थे श्रमण स्थानकवासी परंपरा के वरिष्ठ श्रावक थे आप साधु संत वैयावच्चय, जीवदया, मानवसेवा के कार्य मै सदा सहयोग भाव रखतें थे। स्व. श्री धरमचंद जी श्रीश्रीमाल सादाखेडी वाले के आत्मश्रेयार्थ श्रीमति शांतादेवी, पकंज, कुमार, भव्य कुमार श्रीश्रीमाल एवं नवासे वैभव धारीवाल ने जैन सोश्यल ग्रुप जावरा मैत्री के मानवसेवा प्रकल्प के अंतर्गत मानव सेवा के लिये आक्सीजन कन्सन्ट्रेटर भेंट किया। इस अवसर पर जैन सोश्यल ग्रुप जावरा मैत्री के संस्थापक अध्यक्ष अनिल धारीवाल, अध्यक्ष राजीव लुक्कड, म.प्र. रीजन कोषाध्यक्ष पंकज कांठेड, म. प्र. रीजन के पूर्व कोषाध्यक्ष संदीप रांका, निवृत्तमान अध्यक्ष आशीष पोखरना, सचिव दीपक मेहता, कोषाध्यक्ष शंशाक मेहता,अजय पटवा, रेडक्रास सोसायटी के चेयरमैन विरेन्द्र सिसोदिया नितेश श्रीश्रीमाल उपस्थित थे। संचालन सचिव दीपक मेहता ने किया आभार शंशाक मेहता ने व्यक्त किया ।