रतलाम। मारवाड़ी सेन समाज द्वारा 8 मई को कोरोना कफ्र्यू के दौरान शासन के निर्देशों का पालन करते हुए मारवाड़ी शहर सचिव जय वर्मा के मार्गदर्शन में घर पर 721वां सेन जन्मोत्सव परिवार के साथ धूमधाम से मनाया। इस दौरान आरती, भजन कीर्तन आदि किये। मारवाड़ी सेन समाज के पदाधिकारियों ने बताया कि सेन जन्मोत्सव के पावन दिन पर महाआरती कर कोरोना महामारी से जल्द निजात दिलाने की प्रार्थना की। सभी सेन बन्धुओं ने अपने घर पर अपने परिवार के साथ संत शिरोमणी सेनजी महाराज के चित्र पर कुमकुम तिलक लगाकर सेन जी महाराज की आरती एवं प्रसाद चढ़ाया। समाज के जगदीशचंद्र वर्मा, विनोद तंवर, राजेंद्र राठौड़, सुरेश गेहलोत, संजय पंवार, कपिल सेन, मोनू राठौर, जितेंद्र वर्मा, आशीष चौहान, मनीष तंवर ने सभी समाजजनों को सेन जन्मोत्सव की बधाई देते हुए सबके स्वस्थ जीवन की कामना की और कोरोना गाईड लाईन का पालन करने, कोरोना वैक्सीन लगवाने की अपील की।