जावरा (अभय सुराणा ) । मध्य प्रदेश शासन के मुख्यमंत्री माननीय श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा अधिमान्यता प्राप्त पत्रकारों को फ्रंटलाइन वर्कर घोषित किया है। इस हेतु मप्र. आंचलिक पत्रकार संघ आपके प्रति कृतज्ञता व्यक्त करता है। साथ ही निवेदन करता है कि गैर मान्यता प्राप्त सभी पत्रकारों जिसमें प्रेस फोटोग्राफर,इलेक्ट्रॉनिक मीडिया, केमरामेन को भी फ्रंटलाइन वर्कर का दर्जा देकर उन्हें सम्मानित करें। साथ ही मिली जानकारी के अनुसार आपके द्वारा पत्रकारों को यह सुविधा 31 मई 2021 तक की ही सुनिश्चित की हें हम आपसे निवेदन करते हैं कि उस योजना को कोरोना काल तक लागू किया जाए साथ ही उसका परिपत्र भी शीघ्र जारी किया जाए।उक्त आशय का एक पत्र आंचलिक पत्रकार संघ के संभागीय अध्यक्ष अभय सुराणा एवं पत्रकार साथियों ने जावरा विधायक डॉ राजेंद्र पांडे को सौंपते हुए इस बात को प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान तक पहुंचाने की विनती की। इस संदर्भ में डॉ राजेन्द्र पांडे ने आश्वस्त किया कि आपकी भावनाओं को मुख्यमंत्री श्री चौहान तक पहुंचाऊंगा और शीघ्र ही आपको खुशखबरी भी प्राप्त होगी ऐसी आशा करता हूं। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष संजय चौधरी, ब्लॉक अध्यक्ष मोईनभाई, ब्लाक महासचिव राजकुमार हरण, ब्लॉक उपाध्यक्ष अफसर भाई, वरिष्ठ पत्रकार नाहरूभाई, कीर्ति वर्रा, नाहरूभाई इलेक्ट्रॉनिक मीडिया राजकुमार पोरवाल, अर्जुन दायम सहित अनेक पत्रकार साथी उपस्थित थे।