आवश्यक दवाओ, ऑक्सिजन एवं रेमडेसीवीर इंजेक्शन की कालाबाजारी पर रोक हेतु विशेष दल का गठन

रतलाम । कोरोना संक्रमण काल मे कोरोना संक्रमित व्यक्ति के उपचार हेतु वर्तमान मे आवश्यक दवाओ, ऑक्सिजन एवं रेमडेसीवीर इंजेक्शन आदि की आवश्यकता मे अप्रत्याशित वृद्धि हुई है, जिस कारण प्रदेश मे कई स्थानो पर आवश्यक दवाओ, ऑक्सिजन एवं रेमडेसीवीर इंजेक्शन की काला बाजारी व इनको निर्धारित मूल्य से अधिक मूल्य पर बिक्री किए जाने की घटना प्रकाश मे आई है । व जिला रतलाम मे भी इस प्रकार रेंमडेसिवीर इंजेक्शन की कालाबाजारी की जानकारी मिलने पर पूर्व मे कार्यवाही की गई है ।
अत: जिला रतलाम इस प्रकार की गतिविधियो का पूर्णत: रोक लगाने हेतु एक विशेष दल का गठन श्रीमान अति0 पुलिस अधीक्षक महोदय (ग्रामीण ) श्री सुनील पाटीदार के मार्गदर्शन मे किया गया है । उक्त दल मे निरीक्षक ओ0पी0 सिंह, उ0नि0 अनुराग यादव साइबर सेल रतलाम, कार्यवाहक एएसआई सुशील त्यागी, आरक्षक बजरंग माली, आर0 विपुल भावसार सदस्य है, जो जिला रतलाम मे आवश्यक दवाओ, ऑक्सिजन एवं रेमडेसीवीर इंजेक्शन की कालाबाजारी पर रोक हेतु कार्यवाही करेंगे ।
साथ ही साथ जनता से यह अपील है कि यदि कोई व्यक्ति, दुकानदार या संस्था आवश्यक दवाओ, ऑक्सिजन एवं रेमडेसीवीर इंजेक्शन आदि की कालाबाजारी कर रहा है, या उक्त वस्तुओ को निर्धारित मूल्य से अधिक दामो पर बेच रहा है, तो प्रेस नोट मे उल्लेखित हेत्पलाइन नंबरो पर अपनी जानकारी साझा कर सकता है, जानकारी पर पुलिस द्वारा सक्त से सक्त कार्यवाही की जावेगी ।
अत: जनता से अपील है, की यदि उन्हे आवश्यक दवाओ, ऑक्सिजन एवं रेमडेसीवीर इंजेक्शन की कालाबाजारी के संबंध मे में कोई जानकारी हो तो हेल्प लाइन नंबर :- 7049162265, 07412-270474 या 07412-222223, 9893414092, 7587621698 पर बगैर किसी भय के कॉल या वट्सएप के माध्यम से सूचना से अवगत करावे । सुचनकर्ता की पहचान गोपनीय रखी जावेगी ।