जैन सोश्यल ग्रुप जावरा नवकार ग्रुप के सदस्यों द्वारा 13 ऑक्सीजन सिलेंडर भेंट किये

जावरा (अभय सुराणा) । जैन सोश्यल ग्रुप जावरा नवकार ग्रुप के सदस्यों द्वारा 13 ऑक्सीजन सिलेंडर रेडक्रोस सोसाइटी जावरा को क्षेत्र के विधायक डॉ राजेन्द्र पांडेय, अनुविभागीय अधिकारी राहुल घोटे(राजस्व), रेडक्रोस चैयरमेन व सदस्यो की उपस्थिति में भेंट किये जिनकी लागत लगभग 1 लाख रुपये है ।
उक्त जानकारी देते हुए नवकार अध्यक्ष मनोज मेहता ने बताया कि वर्तमान समय मे सभी को इस महामारी से बचने की लिए रोजाना गरम पानी पिने के साथ सभी को वेपोराइजर मशीन से दिन में कम से कम 1 बार भाप जरूर लेना चाहिए जिससे वे निरोगी रहे इस भावना अनुसार जैन सोश्यल ग्रुप जावरा नवकार के सदस्य भाई जितेंद्र जी संचेती (प्रज्ञा श्री इलेक्ट्रिकल्स) द्वारा नवकार सदस्यों को स्वस्थ रखने की भावना के साथ संस्था को 40 वेपोराइजर मशीन भेट की है, ओर यह मंशा जाहिर की है कि जो भी सदस्य मशीन लेना चाहते है वे संस्था के पदाधिकारियों से निशुल्क प्राप्त कर सकते है ओर अगर कोई अपनी भावना से वेपोराइजर के बदले कुछ देना चाहे तो इसके निमित आपके द्वारा दी गई समस्त राशि जितेंद्र जी राजेन्द्र जी शांतिलाल जी संचेती की भावनानुसार जीवदया की करुणा योजना में लगाई जावेगी । अध्यक्ष मनोज मेहता ने बताया कि ग्रुप द्वारा 36 सिलेंडर देने का लक्ष्य रखा गया है जिसे जल्द ही पूर्ण किया जावेगा ,इस अवसर पर ग्रुप अध्यक्ष मनोज मेहता,सचिव मनीष पावेचा, कोषाध्यक्ष अभिषेक बोरदिया, जितेंद्र संचेती, मनीष सकलेचा, पूर्वाध्यक्ष संजय आंचलिया, नरेन्द्र कांठेड़,सुभाष टुकड़िया, दिनेश भंडारी, धर्मेश खारीवाल,वीरेंद्र खेमसरा,विजय ढड्ढा ,राहुल बरैया, अंकित लुंकड ,पुनीत चोरड़िया, आयुष चोरड़ियाआदि उपस्थित थे.. ।