रतलाम । रतलाम शहर की अग्रणी सामाजिक संस्था महावीर इंटरनेशनल ने मेडिकल कॉलेज प्रबंधन को कोरोना मरीजों के उपचार के लिए आवश्यक इंजेक्शन मेडिकल कॉलेज डिन डॉ जितेंद्र गुप्ता को प्रदान किए। संस्था अध्यक्ष डॉ प्रदीप जैन एवं संयोजक सुरेंद्र जैन ने बताया कि निमंत्रण बिल्डर्स के सौजन्य से महावीर इंटरनेशनल द्वारा पौने दो लाख रुपए मूल्य के आवश्यक इंजेक्शन कॉलेज प्रबंधन को प्रदान किए गए हैं । संयोजक सुरेंद्र जैन ने बताया कि कोराना की दूसरी लहर प्रारंभ होते ही महावीर इंटरनेशनल ने जीवन रक्षक रेमडिसीविर के 1000 इंजेक्शन रतलाम शहर में उपलब्ध करवाएं एवं जरूरतमंद मरीजों को निशुल्क प्रदान किए थे। शीघ्र ही लगभग तीन लाख मूल्य के इंजेक्शन और मेडिकल कॉलेज को कोरोना के मरीजों के उपचार के लिए प्रदान किए जाएंगे। इस अवसर पर संस्था अध्यक्ष डॉ प्रदीप जैन, सुरेंद्र जैन एवं विशाल वर्मा उपस्थित थे। मेडिकल कॉलेज डिन डॉ. जितेंद्र गुप्ता ने आभार व्यक्त किया।