
रतलाम। तेरापंथ युवक परिषद द्वारा शासकीय मेडिकल कॉलेज रतलाम में 1000 प्राइमाकोट इंजेक्शन, 500 आइवी सेट, 1000 सलाइन 100 एम एल, 65 बैड पैन एसेसरी, 1000 एडल्ट डायपर आदि आवश्यक सामग्री भेंट की गई। संस्था को जब ज्ञात हुआ कि मेडिकल कॉलेज में कुछ आवश्यक वस्तु की जरूरत के हिसाब से पूर्ति नही हो पा रही है तो संस्था ने यह सामग्री भेंट करने का निर्णय लिया।
अध्यक्ष हेमन्त दख के निर्देशन में पीयूष दख, हर्ष मूणत, विपिन वोहरा, प्रवीण कोठारी, अर्पण कांसवा, अंशुल दख, निपुण कोठारी, हर्ष कांसवा ने उपस्थित रहकर सम्पूर्ण सामग्री मेडिकल कॉलेज डीन डॉ. जितेंद्र गुप्ता को यह सामग्री भेंट की।
मंत्री पुनीत भंडारी ने बताया कि अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद के निर्देशन में वर्ष 2012 से निरन्तर रक्तदान के क्षेत्र में भी जागरूकता से कार्य किया जा रहा है।इस विकट समय मे भी प्लाज्मा व रक्तदान जरूरत पडऩे पर समाज के युवकों द्वारा दिया जा रहा है व वैक्सीनेशन से पूर्व भी रक्तदान हेतु सभी को जागृत किया जा रहा है। संस्था के द्वारा रतलाम में आचार्य तुलसी डायग्नोस्टिक सेंटर भी संचालित किया जा रहा है जिसमे न्यूनतम दरों पर सभी प्रकार की रक्त/यूरिन संबंधित परीक्षण विगत 4 वर्षों से बाल चिकित्सालय के सामने किया जा रहा है। संस्था ने सभी दानदाताओं का भी आभार व्यक्त किया व आगे भी ऐसे ही सहयोग की कामना की।