रतलाम । कोरोना महामारी के दौर में हर व्यक्ति और संस्था अपने स्तर पर सहायता का प्रयास कर रही है, इसी सामाजिक सरोकार को ध्यान में रखते हुए ग्रेटर द्वारा जैन सोशल ग्रुप सदस्यों के सहयोग से 5 लीटर आक्सीजन फ्लो की 5 आक्सीजन कंटेसर मशीनें रोगियों के लिए उपलब्ध कराई जाएगी । ग्रुप अध्यक्ष संतोष चाणोदिया, उपाध्यक्ष पारस कोठारी, सचिव संजय चौपड़ा, अमित कोठारी, कोषाध्यक्ष प्रवीण मूणत ने बताया की लोगो के मन में सेवा के प्रति इतना जज्बा है की केवल व्हाट्सप्प पर इस हेतु अपील करते ही अधिकांश सदस्यों ने आर्थिक सहयोग प्रदान किया और तुरंत ऑनलाइन पेमेंट भी कर दिया, इसके लिये लाकडाउन में किसी के पास जाने की जरूरत भी नही पड़ी । जिसमें प्रमुख रूप से कमलेश चौरडिय़ा, राजेश पटवा, संदीप चौरडिय़ा, पूनमचंद मेहता, अशोक चाणोदिया सहित ग्रुप के लगभग 75 सदस्यों ने आर्थिक सहयोग प्रदान किया। साथ ही ग्रुप सदस्य दिलीप पितलिया द्वारा 50 भाप की मशीन भी उपलब्ध करवाई गई।