इंदौर के तांडव सीजन-5 में रतलाम की त्रिशा गोयल ने कथक में हासिल किया प्रथम स्थान

रतलाम। इंदौर में आयोजित तांडव सीजन-5 में रतलाम की मोहिनी डांस क्लासेस की प्रतिभाशाली छात्रा त्रिशा पिता राहुल गोयल ने क्लासिकल डांस कथक जयपुर घराना की नृत्य में शानदार प्रस्तुति देते हुए प्रथम स्थान हासिल कर रतलाम का नाम गौरवान्वित किया।
त्रिशा गोयल ने अपनी उत्कृष्ट कथक प्रस्तुति, भाव-भंगिमा, लयकारी एवं नृत्य कौशल से निर्णायकों को प्रभावित किया। प्रतियोगिता में उनकी प्रस्तुति की जज डॉ. रागिनी मखर जी, रोहित सर, दिनेश परिहार सर एवं ज्योति ठाकुर  मेम ने विशेष सराहना की और उनके नृत्य की प्रतिभा एवं मेहनत की प्रशंसा की।
त्रिशा ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपनी गुरु कोकिला दईया, परिवार और निरंतर अभ्यास को दिया। मोहिनी डांस क्लासेस की गुरु कोकिला दईया ने त्रिशा की उपलब्धि पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि यह सफलता उसकी मेहनत, लगन और कथक के प्रति समर्पण का परिणाम है।
त्रिशा की इस उपलब्धि पर परिवार, गुरुजनों एवं शहरवासियों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। त्रिशा गोयल की यह सफलता रतलाम के कला एवं सांस्कृतिक क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *