रतलाम। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. प्रभाकर ननावरे ने बताया कि रतलाम जिले में 45 वर्ष से अधिक आयु समूह के अंतर्गत 14 केन्द्रों का चिन्हांकन किया गया है। 12 मई को 45 वर्ष से अधिक आयु समूह के व्यक्ति अपना जन्म दिनांक दर्शाने वाला आईडी लेकर केन्द्रों पर निशुल्क कोविड का टीकाकरण करा सकेगें। 45 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को टीकाकरण कराने के लिए प्री बुकिंग कराना अनिवार्य नहीं है।
रतलाम जिले में 45 वर्ष से अधिक आयु समूह के अंतर्गत रतलाम शहर के जैन काश्यप सभागृह सागोद रोड एवं कम्युनिटी हॉल अल्कापुरी पर कोविशील्ड की टीका लगाया जाएगा। 45 वर्ष से अधिक आयु समूह के अंतर्गत रतलाम ग्रामीण के हायर सेकंडरी स्कूल बिलपांक एवं हायर सेकंडरी स्कूल नामली में कोविशील्ड का टीका लगाया जाएगा ।
45 वर्ष से अधिक आयु समूह के अंतर्गत सैलाना के नगर परिषद सैलाना पुलिस स्टेशन के पास सैलाना, ग्राम पंचायत भवन शिवगढ, ग्राम पंचायत भवन सरवन पर कोविशील्ड का टीका लगाया जाएगा। 45 वर्ष से अधिक आयु समूह के अंतर्गत पिपलोदा में जनपद पंचायत भवन पिपलोदा पर कोविशील्ड का टीका लगाया जाएगा। 45 वर्ष से अधिक आयु समूह के अंतर्गत जावरा में रेडक्रॉस सोसायटी मीटिंग हॉल जावरा पर कोविशील्ड का टीकाकरण किया जाएगा ।
45 वर्ष से अधिक आयु समूह के अंतर्गत बाजना के मांगलिक भवन जनपद पंचायत के पास बाजना, रावटी के बालक छात्रावास क्रमांक 2 रावटी पर कोविशील्ड का टीकाकरण किया जाएगा। 45 वर्ष से अधिक आयु समूह के अंतर्गत आलोट के अंबेडकर भवन नगर परिषद परिसर आलोट पर, खारवाकलां में मांगलिक भवन खारवाकलां मंडावल रोड के पास, ताल में पोरवाल धर्मशाला नीम चौक ताल पर कोविशील्ड का टीकाकरण किया जाएगा ।
पुराना कलेक्ट्रेट परिसर गुलाब चक्कर के पास रतलाम पर केवल फ्रंटलाईन वर्कर्स को वेक्सीन का दूसरा टीका लगाया जाएगा। उल्लेखनीय है कि उपरोक्त समस्त केन्द्रों पर टीकाकरण पूरी तरह नि:शुल्क है ।