18 से 44 वर्ष आयु समूह के अंतर्गत छ: स्‍थानों पर कोविड का टीकाकरण किया जाएगा

रतलाम। रतलाम जिले में बुधवार दिनांक 12 मई को 18 से 44 वर्ष आयु समूह के अंतर्गत छ: स्‍थानों को कोविड टीकाकरण के लिए चिन्हित किया गया है। सीएमएचओ डॉ. प्रभाकर ननावरे ने बताया कि 18 से 44 वर्ष आयु समूह के अंतर्गत ऑनलाईन प्री बुकिंग का स्‍पॉट संबंधी एसएमएस प्राप्‍त करने वाले हितग्राहियों को रतलाम जिले के लायंस हॉल रिलायंस पेट्रोल पंप के पीछे रतलाम (क्षमता 100 हितग्राही), मोहन टॉकीज घास बाजार (क्षमता 100 हितग्राही) एवं आईएमए हॉल राजेन्‍द्र नगर (क्षमता 110 हितग्राही), सूरज हॉल वेद व्‍यास कॉलोनी (क्षमता 110 हितग्राही), गुरूनानक सिंध भवन संत कनवरराम नगर विरियाखेडी रोड (क्षमता 110 हितग्राही), जवाहर नगर कम्‍युनिटी हॉल (क्षमता 100 हितग्राही) पर वैक्‍सीन का टीकाकरण किया जाएगा।

Play sound