दो शातिर चोरों के कब्जे से थाना स्टेशन रोड़ रतलाम पुलिस ने चोरी की 06 मोटरसाइकिलें बरामद करने में मिली सफलता

रतलाम । घटना का संक्षिप्त विवरण – फरियादी मनोहरलाल पाटीदार निवासी ग्राम नगरा थाना स्टेशन रोड़ रतलाम, बंशीलाल पिता हरीशचन्द्र वसुनिया निवासी 32, माहेश्वरी प्रोटीन फैक्ट्री इस्कान मंदिर के सामने रतलाम, प्रियंका गेहलोत निवासी थावरिया बाजार रतलाम, हर्षवर्धन पावेचा निवासी हटीराम दरवाजा घास बाजार रतलाम ने पृथक-पृथक रिपोर्ट किया कि फरियादी मनोहलाल पाटीदार की उसकी लाल काले रंग की बजाज प्लेटिना मोटरसाईकल MP43EK0487 ग्राम नगरा से, फरियादी बंशीलाल की एचएफ डीलक्स मोटसाईकल क्रमांक MP44ZC8831 इस्कान मंदिर के सामने रतलाम से, फरियादी प्रियंका गेहलोत की एक्टीवा स्कुटी क्रमांक MP43ZA3747 लोकेन्द्र टॉकीज सत्यम पैथालॉजी के सामने से तथा फरियादी हर्षवर्धन पावेजी की स्कुटी हीरो प्लेजर क्रमांक-MP11MZ8531 रुपायन मोबाईल के सामने रतलाम से कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी करके ले जाने की रिपोर्ट पर से थाना स्टेशन रोड़ रतलाम पर पृथक-पृथक अपराध क्रमांक-653/2026, धारा-303(2) बीएनएस, अपराध क्रमांक-668/2026, धारा-303(2) बीएनएस, अपराध क्रमांक-675/2026, धारा-303(2) बीएनएस तथा अपराध क्रमांक-676/2026, धारा-303(2) बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।
पुलिस कार्यवाही का विवरण– प्रकऱण की गंभीरता को दृष्टीगत रखते हुए पुलिस अधीक्षक अमित कुमार अति. पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार, अति.पुलिस अधीक्षक राकेश पेंन्द्रो के निर्देशन मे एवं नगर पुलिस अधीक्षक सत्येन्द्र घनघोरिया के मार्गदर्शन मे निरीक्षक मुनेन्द्र कांत गौतम थाना प्रभारी थाना स्टेशन रोड के नेतृत्व में उनि विजय बामनिया, सउनि दिनेश भदौरिया, आर. रितेश यादव, आर. धीरेन्द्र गोखले, आर. हरिकिशन, आर. गोपाल आंजना, आर. वीरेन्द्र सोनी, आर. लोकेन्द्र सोनी, आर. विजय वसुनिया, आर. दीपक वसुनिया, आर. कमलेश पाण्डे, आर. मकन परमार की पृथक-पृथक टीम का गठन कर माल मुल्जिम की पतारसी हेतु लगाया गया। दौराने विवेचना मुखबीर की सूचना पर आरोपी राजेश मेहर पिता जगदीश मेहर जाति बलाई उम्र-23 साल निवासी तेलियाखेड़ी बनोरे थाना रायपुर जिला झालावाड़ राजस्थान, हा.मु. ग्राम बाजनखेड़ा रतलाम तथा आरोपी सुरज पिता मोहनलाल कैथवास उम्र-32 साल निवासी रेल नगर रतलाम को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ करते अलग-अलग स्थानो से चार मोटरसाईकल व दो स्कुटी चोरी करना स्वीकार किया। आरोपीगणो से पूछताछ कर से थाना स्टेशन रोड़ के अपराध क्रमांक- अपराध क्रमांक-653/2026, अपराध क्रमांक-668/2026, अपराध क्रमांक-675/2026 तथा अपराध क्रमांक-676/2026, में चोरी गयी मोटरसाईकल लाल काले रंग की बजाज प्लेटिना कमांक-MP43EK0487, एचएफ डीलक्स मोटसाईकल क्रमांक MP44ZC8831, एक्टीवा स्कुटी क्रमांक MP43ZA3747 तथा स्कुटी हीरो प्लेजर क्रमांक-MP11MZ8531 व अन्य दो मोटरसाईकल जप्त की गयी है। आरोपीगण द्वारा दो अन्य मोटरसाईकल एक थाना औ.क्षैत्र रतलाम व एक झालावाड़ राजस्थान से चोरी बताया है। आरोपीगणो से पुलिस रिमाण्ड प्राप्त कर अन्य अपराधो के संबंध में पूछताछ की जा रही है।

गिरफ्तार आऱोपी –
(1) राजेश मेहर पिता जगदीश मेहर जाति बलाई उम्र-23 साल निवासी तेलियाखेड़ी बनोरे थाना रायपुर जिला झालावाड़ राजस्थान, हा.मु. ग्राम बाजनखेड़ा रतलाम
(2) आरोपी सुरज पिता मोहनलाल कैथवास उम्र-32 साल निवासी रेल नगर रतलाम थाना औ.क्षैत्र रतलाम
जप्त/बरामद मशरूका – 06 मोटरसाइकिल

सराहनीय भूमिका – निरीक्षक मुनेन्द्र कांत गौतम थाना प्रभारी थाना स्टेशन रोड के नेतृत्व मे उनि विजय बामनिया, सउनि दिनेश भदौरिया, प्रआर जितेन्द्र बघेल, आर. रितेश यादव, आर. धीरेन्द्र गोखले, आर. हरिकिशन, आर. गोपाल आंजना, आर. वीरेन्द्र सोनी, आर. लोकेन्द्र सोनी, आर. विजय वसुनिया, आर. दीपक वसुनिया, आर. कमलेश पाण्डे, आर. मकन परमार, आर, रितेश राठौड़, आर. राजेश सिंगाड़, आर. जितेन्द्र चौधरी की सराहनीय भूमिका रही ।

सराहनीय भूमिका – निरीक्षक मुनेन्द्र कांत गौतम थाना प्रभारी थाना स्टेशन रोड के नेतृत्व मे उनि विजय बामनिया, सउनि दिनेश भदौरिया, प्रआर जितेन्द्र बघेल, आर. रितेश यादव, आर. धीरेन्द्र गोखले, आर. हरिकिशन, आर. गोपाल आंजना, आर. वीरेन्द्र सोनी, आर. लोकेन्द्र सोनी, आर. विजय वसुनिया, आर. दीपक वसुनिया, आर. कमलेश पाण्डे, आर. मकन परमार, आर, रितेश राठौड़, आर. राजेश सिंगाड़, आर. जितेन्द्र चौधरी की सराहनीय भूमिका रही ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *