रोगी कल्याण समिति जावरा को आई विदेश से सहायता

जावरा (अभय सुराणा) । जावरा की बेटी अर्चिता श्रोत्रिय व उनके पति विवेक दीपक ने निडरलैंड से रोगी कल्याण समिति को 25 हजार रुपये की सहयोग राशि भेट की।अर्चिता श्रोत्रिय ने मोबाइल पर विधायक डॉ राजेन्द्र पांडये से चर्चा कर उनके द्वारा कोरोना मरीजों के लिए किए जा रहे कार्यो की सराहना करते हुए सहयोग की बात कही।25 हजार रुपये की राशि का चेक अर्चिता के पिता राजेन्द्र श्रोत्रिय व भाई कीर्तिश श्रोत्रिय ने डॉ राजेन्द्र पांडेय को सौपा।विदेश से पहली बार किसी ने सहयोग किया।डॉ पांडेय ने अर्चिता की सेवा भावना की सराहना करते हुए शुभकामना व्यक्त की।

Play sound