
रतलाम । वैश्विक महामारी के दौर में हर व्यक्ति एक दूसरे की मदद के लिए प्रयासरत है प्रशासनिक अमले के साथ साथ विभिन्न सामाजिक संस्थाएं भी अपने अपने स्तर पर जनसेवा के संचालित कर रही है । लायंस क्लब रतलाम क्लासिक द्वारा शहर के अत्यंत गरीब एवं पिछड़े लोगों को खास करके मजदूर वर्ग तथा मध्यम श्रेणी परिवारों की मदद के लिए आगे आया है । क्लब अध्यक्ष निमिष व्यास ने बताया कि क्लब द्वारा शहर के विभिन्न क्षेत्रों में 7 दिन के खाद्य सामग्री पैकेट बना बना कर दिए जा रहे हैं । इससे लोगों को काफी राहत मिल रही है । कल क्लब सदस्यों ने कॉलेज रोड अमरेश्वर मंदिर, दो बत्ती, पावर हाउस रोड, राजस्व कॉलोनी पुलिया, हॉट रोड आदि स्थानों पर भ्रमण कर खाद्यान्न पैकेट वितरित कर अन्य सामग्री भी सैनिटाइजर मास्क इत्यादि वितरित किए । पूर्व झोन चेयर पर्सन दिनेश शर्मा ने कहा कि पीडि़त मानवता की सेवा के लिए इससे बड़ी जनसेवा और कोई नहीं हो सकती उन्होंने क्लब के अन्य सदस्यों से भी इस अभियान में सहयोग प्रदान करने का अनुरोध किया । खाद्यान्न सामग्री वितरण करते समय पूर्व अध्यक्ष लायन महेश व्यास, लाइन प्रदीप लोढा ला. मनीष जोशी, ला. कमलेश पालीवाल, दिलीप वर्मा, रमेश उपाध्याय, शैलेंद्र व्यास, बी.के. जोशी, डी.के. जोशी, राजेश जोशी मनीष जैन, आशीष डागा आदि उपस्थित थे ।