जैन रत्न प्रदीप कासलीवाल की छठवीं पुण्यतिथि पर होगा ‘समाजसेवी गुरु एवं छात्र सम्मान समारोह

शिक्षक दिवस 5 सितंबर को देशभर में मनाई जाएगी पुण्यतिथि, इंदौर में दलाल बाग में मुनि श्री सुधा सागर जी के सान्निध्य में होगा मुख्य आयोजन

इंदौर (राजेश जैन दद्दू) । दिगंबर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन के संस्थापक अध्यक्ष, जैन रत्न, समाज गौरव स्मृतिशेष श्रद्धेय श्री प्रदीपकुमार सिंह जी कासलीवाल की छठवीं पुण्यतिथि एवं शिक्षक दिवस के अवसर पर इस वर्ष एक विशेष आयोजन किया जा रहा है। फेडरेशन के राष्ट्रीय मिडिया प्रभारी राजेश जैन दद्दू ने बताया कि फेडरेशन के तत्वावधान में पूरे देश में समस्त सोशल ग्रुपों द्वारा 5 सितंबर 2026, शनिवार को समाजसेवी गुरु एवं छात्र सम्मान” कार्यक्रम आयोजित होगा। फेडरेशन मुख्यालय इंदौर में मुख्य आयोजन तीर्थ चक्रवर्ती परम पूज्य मुनि श्री 108 सुधा सागर जी महाराज संसघ के पावन सान्निध्य में दोपहर 3:00 बजे, से छत्रपति नगर स्थित दलाल बाग में होगा।
दद्दू ने बताया कि इस अवसर पर प्रत्येक ग्रुप द्वारा

  • समाज सेवा में समर्पित एक शिक्षक का चयन किया जाएगा, जो शिक्षण कार्य के साथ-साथ समाज सेवा में भी निष्ठा और समर्पण रखते हों।
  • उसी विद्यालय के विद्यार्थियों में से समाज सेवा में रुचिवान व सक्रिय किसी एक विद्यार्थी का सम्मान किया जाएगा।
  • चयनित शिक्षक एवं छात्र जैन अथवा अ-जैन कोई भी हो सकते हैं।

चयनित दोनों प्रतिभाओं को शॉल, श्रीफल, मेडल एवं सम्मान-पत्र द्वारा सम्मानित किया जाएगा। फेडरेशन के राकेश विनायका ने कहा है कि इस अवसर पर सभी ग्रुप न केवल फेडरेशन के भीष्म पितामह स्व. कासलीवाल जी के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त करेंगे, बल्कि उनके उच्च आदर्शों और स्वभावगत विशेषताओं को समाज में चिरस्थायी बनाने का संकल्प भी लेंगे। वे हम सभी के प्रेरणास्रोत, मार्गदर्शक और मानवसेवा समाज सेवा के लिए सदैव प्रोत्साहित करने वाले मार्गदर्शक थे।

हम हैं आप सब की प्रतिक्षा में
श्रीमती पुष्पा-प्रदीप जी कासलीवाल(शिरोमणि संरक्षक), मनोहर-मोहिनी जी झांझरी(राष्ट्रीय अध्यक्ष), राकेश-कल्पना विनायका (निवर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष), विनय-अनीता जैन (राष्ट्रीय महासचिव), अश्विन-रुचि कासलीवाल (राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष) एवं सकल दिगंबर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन परिवार।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *