व्यक्ति का हौसला बुलंद हो इरादे मजबूत हो तो सफलता चरण चूमती है- राष्ट्र संत कमल मुनि कमलेश

मेहसाना (सीमंधर स्वामी जैन मंदिर 12 मई 2021)। जो व्यक्ति जितने बड़े खतरे से हंसता खेलता है निस्वार्थ भाव से उतना ही उसका इम्यूनिटी मजबूत और पावरफुल होता है । उक्त विचार राष्ट्र संत कमल मुनि कमलेश ने सीमांधार स्वामी जैन मंदिर में महासती प्रमिला जी द्वारा आयोजित अभिनंदन समारोह को संबोधित करते कहा कि व्यक्ति का हौसला बुलंद हो इरादे मजबूत हो तो सफलता चरण चूमती है।
उन्होंने कहा कि सफलता का उम्र जाति से कोई संबंध नहीं है । गुरु गोविंद सिंह के छोटे बच्चों ने अपने त्याग के बलबूते पर अपना इतिहास रचा है। राष्ट्रसंत कमलेश ने बताया कि इंसान तो क्या पशु जगत ने भी खतरों से खेलते हुए मरकर भी अमर हो गए जैसे वीर महाराणा प्रताप का चेतक घोड़ा।
राष्ट्रसंत ने स्पष्ट कहा कि शॉर्टकट प्रसिद्धि आत्मा और परमात्मा को धोखा देने के समान है साथ ही वह इंद्रधनुष की भांति होती है जो उड़ जाती है वह अन्य दिलों को प्रभावित नहीं कर पाती ।
राष्ट्रसंत ने कहा कि धन-बल और जन-बल नहीं आत्म बल के सहारे ही महापुरुष ने साधना करके जनता को सन्मार्ग प्रदान किया । आत्म बल सर्वोपरि बल है । महासती विमला जी, महासती नंदिनी जी सभी ने राष्ट्रसंत कमलमुनि कमलेश के स्वास्थ्य दीर्घायु जीवन की मंगल कामना की।

Play sound