45 वर्ष से अधिक आयु समूह के अंतर्गत जिले के 6 केन्‍द्रों पर कोविड के केवल दूसरे डोज का टीकाकरण किया जाएगा

रतलाम। मुख्‍य चिकित्‍सा एवं स्‍वास्‍थ्य अधिकारी डॉ. प्रभाकर ननावरे ने बताया कि रतलाम जिले में 45 वर्ष से अधिक आयु समूह के अंतर्गत 6 केन्‍द्रों का चिन्‍हांकन किया गया है। 13 मई को 45 वर्ष से अधिक आयु समूह के व्‍यक्ति अपना जन्‍म दिनांक दर्शाने वाला आईडी लेकर केन्‍द्रों पर नि:शुल्‍क कोविड का केवल दूसरा टीका लगवा सकेंगे। रतलाम जिले में 45 वर्ष से अधिक आयु समूह के अंतर्गत माहेश्‍वरी भवन कसेरा बाजार रतलाम पर कोविशील्‍ड की केवल दूसरा टीका लगाया जाएगा ।
45 वर्ष से अधिक आयु समूह के अंतर्गत जनपद पंचायत भवन पिपलोदा पर कोविशील्‍ड का केवल दूसरा टीका लगाया जाएगा। 45 वर्ष से अधिक आयु समूह के अंतर्गत रेडक्रॉस सोसायटी मीटिंग हॉल जावरा पर कोविशील्‍ड का केवल दूसरा टीका लगाया जाएगा। 45 वर्ष से अधिक आयु समूह के अंतर्गत मांगलिक भवन जनपद पंचायत के पास बाजना पर कोविशील्‍ड का केवल दूसरा टीका लगाया जाएगा ।
45 वर्ष से अधिक आयु समूह के अंतर्गत अंबेडकर भवन नगर परिषद परिसर आलोट पर, खारवाकलां में मांगलिक भवन खारवाकलां मंडावल रोड के पास पर कोविशील्‍ड का केवल दूसरा टीका लगाया जाएगा ।
पुराना कलेक्‍ट्रेट परिसर गुलाब चक्‍कर के पास रतलाम पर केवल फ्रंटलाईन वर्कर्स को वेक्‍सीन का दूसरा टीका लगाया जाएगा। उल्‍लेखनीय है कि उपरोक्‍त समस्‍त केन्‍द्रों पर टीकाकरण पूरी तरह नि:शुल्‍क है । कोविशील्‍ड के पहला टीका लगवाने के बाद दूसरा टीका लगवाने के लिए कम से कम 42 दिन और अधिकतम 56 दिनों का अंतर होना अनिवार्य है। अत: गुरूवार के सत्रों में 45 वर्ष से अधिक आयु समूह के उन्‍हीं लोगों को टीका लगेगा जिनको पहला टीका कम से कम 42 दिन पहले लगा हो।

Play sound