
इंदौर । दिगंबर जैन समाज इंदौर के गौरवशाली अनूप भवन परिवार के पितृ-पुरुष स्वर्गीय श्री देव कुमार सिंह जी कासलीवाल के सुपुत्र एवं जैन रत्न स्वर्गीय श्री प्रदीप कुमार सिंह जी कासलीवाल की आज 6वीं पुण्यतिथि है।
स्व. प्रदीप जी ने अपने पूज्य पिताजी के पदचिन्हों पर चलते हुए समाज सेवा के संस्कारों को आत्मसात किया। आप दिगंबर जैन समाज सामाजिक संसद, इंदौर के सर्वश्रेष्ठ अध्यक्ष रहे और आपके कार्यकाल में समाज के उत्थान एवं खुशहाली के लिए अनेक ऐतिहासिक कार्य हुए, जिससे समाज गौरवान्वित हुआ।
आप दिगंबर जैन महासमिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी रहे। इसके अतिरिक्त श्री महावीर ट्रस्ट, सिद्धवरकूट तीर्थ एवं मक्सी पार्श्वनाथ सहित अनेक ट्रस्टों और तीर्थ क्षेत्रों के अध्यक्ष के रूप में आपने उनके विकास में अविस्मरणीय योगदान दिया।
आज पुण्यतिथि पर भले ही आप भौतिक रूप से हमारे बीच नहीं हैं, परंतु आपके स्वर्णिम योगदान की स्मृति को देश-प्रदेश एवं इंदौर का सकल जैन समाज सदैव जीवंत रखेगा।
पुण्य स्मृति पर शत-शत नमन।
विनीत:- डॉ. जैनेंद्र जैन, राजेश जैन दद्दू एवं परिवार