आरोग्य वृद्धि – निःशुल्क स्वास्थ्य जाँच एवं परीक्षण शिविर’ का सफल आयोजन

श्री अखिल भारतवर्षीय साधुमार्गी जैन महिला समिति के अंतर्गत समता महिला मंडल, रतलाम द्वारा

रतलाम 05 सितंबर। श्री अखिल भारतवर्षीय साधुमार्गी जैन महिला समिति के अंतर्गत समता महिला मंडल, रतलाम द्वारा घास बाजार स्थित समता अतिथि भवन में ‘आरोग्य वृद्धि – निःशुल्क स्वास्थ्य जाँच एवं परीक्षण शिविर’ का सफल आयोजन किया गया। यह शिविर ‘श्री हेल्थ केयर डायग्नोस्टिक सेंटर’ के तत्वावधान में संपन्न हुआ, जिसमें रतलाम एवं आसपास के क्षेत्रों से आई बड़ी संख्या में महिलाओं ने स्वास्थ्य परीक्षण का लाभ उठाया। शिविर के अंतर्गत महिलाओं का फुल बॉडी चेकअप किया गया।
शिविर का शुभारंभ गरिमामयी अतिथियों की उपस्थिति में हुआ। इस अवसर पर श्री अखिल भारतवर्षीय साधुमार्गी जैन संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री विजय कुमार जी टंच, महिला समिति की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रीमती प्रतिभा जी ललवानी, राष्ट्रीय मंत्री व स्थानीय संघ अध्यक्ष श्री विनोद जी मेहता तथा शिविर के विशेष सहयोगी व दानदाता श्री कांतिलाल जी मूणत, श्री मंगल जी मूणत एवं श्री अभय जी मूणत मंचासीन रहे।
प्रारंभ में मंडल अध्यक्ष श्रीमती संगीता जी मूणत ने स्वागत उद्बोधन देते हुए शिविर की रूपरेखा प्रस्तुत की। मंत्री श्रीमती सरिता जी पटवा ने अतिथियों को स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। मंडल पदाधिकारियों ने कहा कि संस्था धार्मिक गतिविधियों के साथ-साथ मानव सेवा और सामाजिक सरोकारों के कार्यों में सदैव अग्रणी रहेगी।
कार्यक्रम में पूर्व अध्यक्ष श्री कांतिलाल जी छाजेड , मंत्री श्री पंकज जी मूणत, युवा संघ अध्यक्ष श्री आशीष जी छाजेड़,श्री प्रितेश जी गादिया, श्री सुशील जी गोरेचा, श्री दशरथ जी बाफना, श्री अनिल जी बाफना, श्री सुनील जी पटवा, श्री धर्मेंद्र जी ललवानी, श्री पारस जी मूणत एवं श्री रॉयल जी मूणत उपस्थित रहे। वहीं मंडल की उपाध्यक्ष श्रीमती सुमित्रा जी संघवी, कोषाध्यक्ष श्रीमती आशा जी संघवी, सह मंत्री श्रीमती निशी जी कोठारी, श्रीमती पुष्पा जी सेठिया, श्रीमती चंपाबाई जी मांडोत, श्रीमती शारदा जी घोटा, श्रीमती मधु जी घोटा, श्रीमती मधु जी मूणत और श्रीमती सुधा जी बोहरा श्रीमती गौरी मुणत सहित अनेक सदस्याएं उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम का संचालन समता बहुमंडल मंत्री श्रीमती महक जी मांडोत ने किया तथा आभार प्रदर्शन समता बहुमंडल अध्यक्ष श्रीमती सुनीता जी मूणत द्वारा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *