- गुरु ज्ञान के साथ संस्कार भी दे , छात्र भी गुरु का महत्व समझे
- 270 शिक्षक हुए सम्मानित,खिले चेहरे


बड़ावदा (शिरीष सकलेचा)। ज्ञान के साथ अनुशासन जरूरी है। गुरु ज्ञान देने के साथ सही मार्ग दर्शन भी देते है। एक समय ऐसा था जब गुरु गरीब बच्चों को निःशुल्क शिक्षा देते है। समाज के शिक्षकों को आज भी ऐसा उदाहरण प्रस्तुत कर आदर्श शिक्षक बने। आज शिक्षा के साधन बदल गए है लेकिन गुरु शिक्षक के संबंध वही रहना चाहिए। छात्र भी शिक्षक का सम्मान करना सीखे। शिक्षक हमारे राष्ट्र के महत्वपूर्ण स्तंभ है।शिक्षक का सम्मान समाज का सम्मान है। नगर परिषद ने जो शिक्षकों का सम्मान किया वह सराहनीय पहल है।
उक्त बाते कर्नाटक के राज्यपाल महामहिम डॉ.थावरचंद गहलोत ने शनिवार को शिक्षक दिवस पर नगर परिषद द्वारा आयोजित शिक्षक दिवस सम्मान समारोह के दौरान मुख्य अतिथि के रूप में व्यक्त किये। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती, पूर्व राष्ट्रपति शिक्षक सर्वपल्ली राधाकृष्ण, मां भारती के चित्र पर दीप प्रज्वलन, माल्यार्पण के साथ हुआ। राष्ट्र गीत,वन्देमातरम गीत का गान हुआ।
अतिथियों का स्वागत नगर परिषद अध्यक्ष कल्पना राजेंद्र कुमावत, उपाध्यक्ष रशीद पठान, जिला योजना समिति सदस्य अनिल अवस्थी, सीएमओ अनिल सक्सेना ,राजेंद्र कुमावत आदि ने किया। स्वागत भाषण नगर परिषद अध्यक्ष कल्पना कुमावत ने देते हुए जनप्रतिनिधियों से बड़ावदा नगर को एक कालेज की सौगात देने की मांग की।
इस अवसर पर विशेष अतिथि जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, पूर्व विधायक जितेंद्र गेहलोत ,मंडल अध्यक्ष लोकेश शर्मा ,उच्च न्यालय अभिभाषक वीरेंद्र शर्मा,आदि ने अपने विचार रखते हुए शिक्षक दिवस की महत्वता पर प्रकाश डाला। अध्यक्ष कुमावत ने बड़ावदा नगर को कॉलेज की सौगात प्रदान करने की मांग सहित अन्य आधा दर्जन माँगो को लेकर एक मांग पत्र भी जनप्रतिनिधियों को सोपा।
ये भी थे मंचासीन_
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि पूर्व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कानसिंह चौहान, पूर्व जिला उपाध्यक्ष दिलीप शाकल्य, नंदन जैन,पूर्व मंडल अध्यक्ष जीवन सिंह चौहान, उस्ताद बाबूलाल कुमावत, प्राचार्य गोविंद सिंह मालीवाड़, सिंधिया फैंस क्लब मंडल अध्यक्ष राजेन्द्र कुमावत, आलोट मंडल अध्यक्ष दिलीप सिंह,कीर्ति शरण सिंह,मुकेश परमार, ताल,नप अध्यक्ष,हरिराम शाह,दिनेश कोठारी, राधेश्यान चौहान आदि मंचासीन थे। संचालन शिवानी चतुर्वेदी ने किया। आभार ने अनिल अवस्थी ने माना।
270 शिक्षक हुए सम्मानित
नगर परिषद द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में लगभग 270 शासकीय ,अर्ध शासकीय शिक्षक, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सेवानिवृत शिक्षको को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। सभी सम्मानित शिक्षकों के चेहरे सम्मान प्राप्त कर खुशी से खिल उठे। कार्यक्रम में शिक्षकों के साथ बड़ी संख्या में नगर वासी मौजूद थे। कार्यक्रम में सांसद अनिल फिरोजिया, विधायक चिंतामणि मालवीय अनुपस्थित रहे।