- यूआईडीएआई निदेशक श्री सुमित मिश्रा ने कलेक्टर श्री अजय कटेसरिया को दी शुभकामनाएं
- लगातार दूसरे माह बेहतर प्रदर्शन, अगस्त में 14.4 प्रतिशत उपलब्धि हासिल
तलाम । विद्यार्थियों के आधार के अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट (एमबीयू) के लिए संचालित ‘विद्यार्थी के लिए आधार, अब विद्यालय के द्वार’ अभियान में रतलाम जिले ने अगस्त 2026 में प्रदेश के शीर्ष पांच प्रदर्शन करने वाले जिलों में स्थान प्राप्त किया है। जिले ने जुलाई 2026 के बाद लगातार दूसरे माह बेहतर प्रदर्शन करते हुए अगस्त माह में 14.4 प्रतिशत उपलब्धि हासिल की है।
कलेक्टर श्री अजय कटेसरिया के मार्गदर्शन एवं सतत मॉनिटरिंग में जिले में विद्यार्थियों के आधार के अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट का कार्य प्राथमिकता से किया जा रहा है। विद्यालय स्तर पर विद्यार्थियों को आधार अपडेट की सुविधा उपलब्ध कराने के साथ ही संबंधित विभागों द्वारा अभियान की नियमित समीक्षा एवं प्रगति की निगरानी की जा रही है।
इस उपलब्धि पर भारतीय दूरसंचार सेवा मध्यप्रदेश के निदेशक श्री सुमित मिश्रा ने रतलाम जिले की पूरी टीम को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने विशेष रूप से स्कूल शिक्षा विभाग एवं डीईजीएस द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। श्री मिश्रा ने कलेक्टर श्री अजय कटेसरिया को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में रतलाम जिला अभियान के आगामी दिनों में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन जारी रखेगा।
उल्लेखनीय है कि विद्यार्थियों के आधार में बायोमेट्रिक जानकारी का समय-समय पर अनिवार्य अपडेट किया जाता है। इसके लिए जिले में संचालित अभियान के माध्यम से विद्यालयों में ही विद्यार्थियों के आधार अपडेट की सुविधा उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया जा रहा है, ताकि अधिक से अधिक विद्यार्थियों का एमबीयू समय पर पूर्ण हो सके।
जिले की इस उपलब्धि में स्कूल शिक्षा विभाग, डीईजीएस, विद्यालयों के शिक्षकों एवं संबंधित मैदानी अमले की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।