वाल्मीकि समाज के आराध्य श्री गोगा देव जी महाराज के जन्मोत्सव पर छड़ी यात्राओं के उस्तादों व भगतों का सम्मान भाजपा नगर मंडल जावरा द्वारा किया गया

जावरा (निप्र) । वाल्मीकि समाज के आराध्य श्री गोगा देव जी महाराज के जन्मोत्सव गोगा नवमी के पावन अवसर पर जावरा नगर में निकाली गई विभिन्न छड़ी यात्राओं में भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल जावरा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए। नगर मंडल अध्यक्ष राजेश शर्मा के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने विभिन्न छड़ी यात्राओं में शामिल होकर उस्तादों एवं भगतों का साफा बांधकर सम्मान किया।
उक्त जानकारी देते हुए मिडिया प्रभारी संदीप रांका ने बताया की इस अवसर पर भाजपा नगर मंडल द्वारा जावरा नगर के सभी खलीफाओं एवं भगतों का आत्मीय स्वागत किया गया। कार्यक्रम के दौरान धार्मिक एवं सामाजिक सद्भाव की भावना देखने को मिली। भाजपा कार्यकर्ताओं ने छड़ी यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं का स्वागत कर श्री गोगाजी महाराज के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की।
इस अवसर पर नगर मंडल महामंत्री मनीष ऊंटवाल, मनोहर पांचाल, अजय सिंह भाटी, सुभाष टुकड़ियां, घनश्याम सोलंकी, दशरथ कासानिया, महेंद्र चौहान, बैजनाथ गांधी, शरीफ कुरैशी, सत्यनारायण पांचाल, वीरेंद्र सिंह चौहान, अनिल त्रिवेदी, अशफाक खान, मोतीलाल यदुवंशी सहित भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *