“संगठित समाज, समृद्ध भविष्य” : सम्पूर्ण जैन जनगणना का महान अभियान प्रारम्भ

इंदौर (राजेश जैन दद्दू) । जगत पूज्य तीर्थचक्रवती गुरुदेव 108 श्री सुधा सागर जी महाराज के आशीर्वाद से, राष्ट्रीय जिन शासन एकता संघ एवं दिगंबर जैन महासभा म.प्र. की पहल इन्दौर सकल जैन समाज को संगठित, सशक्त और समृद्ध बनाने के संकल्प के साथ देश भर में “संपूर्ण जैन जनगणना का महान अभियान” प्रारम्भ किया गया है। यह अभियान जगत पूज्य गुरुदेव 108 श्री सुधा सागर जी महाराज के पावन आशीर्वाद एवं प्रेरणा से पुरे भारत में चलाया जा रहा है।
राष्ट्रीय जिन शासन संघ के प्रचारक राजेश जैन दद्दू ने बताया कि इस महा-अभियान का संचालन राष्ट्रीय जिन शासन एकता संघ एवं दिगंबर जैन महासभा मध्य प्रदेश (समाज | संस्कृति | संस्कार) के संयुक्त तत्वावधान में जैन जनगणना का कार्य किया जा रहा है। संघ के प्रमुख राकेश जैन गोहिल एवं मंयक जैन एवं महासभा के टीके वेद ने अभियान का नारा दिया – “हम जुड़ेंगे… समाज मजबूत होगा…”* दद्दू ने कहा कि आप सब अपने अपने मोबाइल के माध्यम से इस महाअभियान समाज के प्रत्येक व्यक्ति को इस डिजिटल जनगणना में भाग लेने का आह्वान किया है। इसके लिए 4 सरल चरण बताए गए हैं –

  1. अपना रजिस्ट्रेशन करें
  2. अपने परिवार का रजिस्ट्रेशन करें
  3. अपनी मंदिर समिति का रजिस्ट्रेशन करें
  4. समाज को और मजबूत बनाएं

रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया –
आप घर बैठे अपने अपने मोबाइल से अपना विवरण दर्ज कर सकते हैं।यह वेबसाइट पर लागिग़ करें http://www.alljains.com पर शीघ्र लॉगिन करें और अपनी प्रविष्टि दर्ज करें।
साथ ही पोस्टर में दिए गए QR कोड को स्कैन (SCAN & JOIN) करके भी आप सीधे वेबसाइट से जुड़ सकते हैं। मेरा QR कोड -मेरा समाज। राष्ट्रीय जिन शासन एवं दिगंबर जैन महासभा ने समंग्र जैन समाज से आह्वान करते हुए कहा कि “आओ मिलकर जैन समाज की एकता और प्रगति में योगदान दें।” यह जनगणना भविष्य में समाज के भावी विकास की योजनाओं, शिक्षा, रोजगार एवं सामाजिक सहायता के लिए एक मजबूत डेटाबेस का कार्य करेगी। यदि आप इस अभियान में क्षेत्रीय या स्थानीय प्रतिनिधि के रूप में जुड़कर समाज सेवा करना चाहते हैं तो इस मोबाइल नंबर पर संपर्क करें – 913-157-4682
जुड़िए, संगठित होइए, समाज को मजबूत बनाइए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *