जैन रत्न श्री प्रदीपकुमारसिहजी कासलीवाल की पुण्यतिथि पर निम्न आय वर्ग के बच्चों को शिक्षा सहायता प्रदान की

इंदौर (राजेश जैन दद्दू)। महावीर ट्रस्ट द्वारा ट्रस्ट के पूर्व अध्यक्ष जैन रत्न स्वर्गीय प्रदीप कुमार सिंह जी कासलीवाल की छटी पुण्यतिथि पर शिक्षक दिवस के उपलक्ष में आज 5 सितंबर 2026 को परम पूज्य आचार्य 108 श्री सुधा सागर जी महाराज के सानिध्य एवं देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के कुलपति श्री राकेश जी सिंघई, दिगंबर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन की परमसंरक्षिका श्रीमती पुष्पाजी कासलीवाल, रेनेसां युनिवर्सिटी के कुलपति श्री स्वप्निल जी कोठारी, सेंटर फॉर जैन स्टडीज के डायरेक्टर रजनीश जैन, यूजीसी के डायरेक्टर श्री राहुल सिंघई के मुख्य अतिथि में लगभग 60 निम्न आय वर्ग के जैन एवं जैनेतर समाज के बच्चों को उनकी स्कूली एवं उच्च शिक्षा हेतु शिक्षा सहायता प्रदान की गई ।
फेडरेशन के मिडिया प्रभारी राजेश जैन दद्दू ने बताया कि इस अवसर पर परम पूज्य तीर्थ चक्रवर्ती 108 मुनि पुगवं सुधा सागर जी महाराज ने सभी को आशीर्वाद देते हुए कहा कि श्री प्रदीप कुमार सिंह जी का व्यक्तित्व इतना निर्मल और व्यवहारिक था कि वह धर्म सेवा एवं जनसेवा के लिए कहीं भी पहुंच जाते थे । उन्होंने सभी बच्चों को आशीर्वाद दिया और कहा कि सभी अपने अपने क्षेत्र में खूब उन्नति और तरक्की करें । महावीर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री अमित कासलीवाल ने ट्रस्ट द्बारा की जा रही गतिविधियों की विस्तार पूर्वक जानकारी प्रदान की । श्री राजेंद्र सोनी ने उनकी माताजी की पुण्यतिथि पर शिक्षा सहायता में सहयोग किया ।
इस अवसर पर मनीष सपना गोधा, आनंद गोधा, नवीन गोधा, ट्रस्ट के महामंत्री श्री बाहुबली पांड्या, कोषाध्यक्ष आदित्य कासलीवाल, ट्रस्टी श्री टी के वेद, श्री प्रियदर्शी जैन, श्री राकेश विनायका, मनोहर झांझरी, डॉ जैनेन्द्र जैन कीर्ति पांड्या, विपुल बाझलं रितेश पाटनी, सुशील पांड्या महावीर जैन बड़वाह, प्रदीप चौधरी, संजय पापडीवाल, नरेंद्र जैन, रिषभ जैन, संजय जैन अहिंसा, अतुल जैन, प्रबंधक ललित राठौर भी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *