- 06 से 08 निजी क्षेत्र की कम्पनियों द्वारा भर्ती की जाएगी
- अधिक से अधिक युवा पहुंचकर रोजगार का लाभ उठाएं
रतलाम 07 सितंबर । जिला रोजगार अधिकारी श्री अभिषेक कटारा ने बताया कि तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार विभाग मंत्रालय भोपाल एवं सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय, भोपाल द्वारा युवा संगम जिला स्तरीय रोजगार, स्वरोजगार एवं प्रधानमंत्री नेशनल अप्रेंटिसशिप मेले का आयोजन 09 सितम्बर 2026 को शासकीय आई.टी.आई, सैलाना रोड रतलाम में किया जाएगा।
जिसमें 06 से 08 निजी क्षेत्र की कम्पनियों द्वारा अप्रेंटिसशिप, मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना अंतर्गत एवं अन्य रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इस युवा संगम मेले में प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना, प्रधानमंत्री विश्वकर्मा एवं मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना के बारे में मार्गदर्शन भी उपलब्ध कराया जाएगा। युवा संगम रोजगार मेले में कम्पनियों द्वारा मैनेजर, मशीन आपरेटर, लाईन ऑपरेटर, सिक्योरिटी गार्ड, ट्रेनी, बिजनेस एसोसिएट, आदि पदों पर सीधी भर्ती की जाएगी। शैक्षणिक योग्यता 10 वी उत्तीर्ण से स्नातक, आई.टी.आई एवं डिप्लोमा तथा आयु 18 से 35 वर्ष तक होना चाहिए।
युवा संगम रोजगार मेलें मे भाग लेने वाली कम्पनियों में श्री राम लाईफ इन्शोरेन्स रतलाम, प्रतिभा स्वराज लिमिटेड उज्जैन, यशस्वी स्कील लिमिटेड पीथमपुर, क्वीस कार्प पुणे, CII-MCC Pvt Limited Indore, फीडम एम्प्लॉयमेंट अकादमी लखनउ, एस.आई.एस.सिक्योरिटी नीमच आदि है।इच्छुक आवेदक 09 सितम्बर 2026 को प्रातः 10:00 बजे से 3 बजे तक शासकीय आई. टी.आई, सैलाना रोड रतलाम में शैक्षणिक योग्यता के मूल प्रमाण पत्र, 2 पासपोर्ट साईज फोटो, समग्र आई डी, आधार कार्ड की मूल व छायाप्रति एवं बॉयोडाटा के साथ उपस्थित हो सकते है।