कस्तूरबा नगर जिनालय में पर्व पर्यूषण की हर्षोल्लास के साथ शुरुवात

रतलाम। कस्तूरबा नगर जिनालय में पर्व पर्यूषण की हर्षोल्लास के साथ शुरुवात हुई। समाजसेवी अमित कोठारी ने बताया कि सुबह से ही प्रभु नमीनाथ के दर्शन, वंदन और पूजन के लिए भक्तों की लाइन लगी रही। सुबह 9-11उपाश्रय में परमपूज्य साध्वी महारसाब के प्रवचन रखे गये।दोपहर में स्नात्रपूज रखी गई। रात्रि 6.45 प्रतिक्रमण हुआ और 9.00 bibrod नवयुवक मंडल परिवार द्वारा महाआरती का आयोजन कराया गया। आरती के पश्चात बहु मंडल द्वारा भाव यात्रा रखी गई । इस दौरान ट्रस्ट मंडल अध्यक्ष बाबूलालजी सियार, राजेंद्र कोठारी,अशोक कोठारी, देवेंद्र पुगलिया, कनकमल जैन, प्रमोद रांका,लोकेश ओस्तवाल,मनोज मेहता ,सरोज बेन कांसवा,सुभाष सेठिया, मनोज लोढ़ा उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *