लायन्स क्लब जावरा ने शिक्षक दिवस पर शिक्षकों को किया सम्मानित, मटकी फोड़ का भी हुआ आयोजन

​जावरा (अभय सुराणा)। लायन्स क्लब जावरा की तृतीय व्यावसायिक सभा का आयोजन संपन्न हुआ, जिसमें क्लब ने समाज व क्षेत्र के प्रति अपने दायित्वों को दोहराया। इसी कड़ी में शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में नगर व आसपास के क्षेत्रों में विद्यार्थियों के भविष्य निर्माण में जुटे समर्पित शिक्षकों एवं शिक्षिकाओं का सम्मान किया गया। ​क्लब सचिव ला. संदीप रांका ने बताया कि शिक्षा के माध्यम से बच्चों को सही दिशा देने और राष्ट्र व समाज के प्रति कर्तव्यबोध कराने वाले गुरुजनों को क्लब द्वारा प्रतीक चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया।
​सम्मानित होने वालों में भगत सिंह महाविद्यालय की प्राचार्या विद्या तिवारी, सुभाष स्कूल माध्यमिक विद्यालय की प्राचार्या विमला मेहता, मॉडल स्कूल की प्राचार्या निर्मला बैरागी, शिक्षिका सुनीता बैरागी, सांदीपनि स्कूल पिपलोदा के संजय शर्मा, संविदा शिक्षक पंकज सोलंकी, कालूखेड़ा के घनश्याम शर्मा एवं पूर्व प्रोफेसर ला. ए. एन. पालीवाल शामिल हैं। सभी का सम्मान अध्यक्ष सुधीर जैन, सचिव संदीप रांका, कोषाध्यक्ष विपिन चौरड़िया एवं पूर्व अध्यक्षों व सदस्यों द्वारा किया गया।
​पहली बार हुआ मटकी फोड़ आयोजन
लायन्स नेत्र चिकित्सालय परिसर में क्लब द्वारा पहली बार मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें सदस्यों ने पारंपरिक वेशभूषा पहनकर उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।
​कार्यक्रम का शुभारंभ ला. नरेंद्र संघवी द्वारा ध्वज वंदना से हुआ। अध्यक्ष सुधीर जैन ने स्वागत उद्बोधन दिया। सचिव ला. संदीप रांका ने सचिवीय प्रतिवेदन प्रस्तुत किया तथा लायन्स नेत्र चिकित्सालय की प्रगति व गतिविधियों की जानकारी चेयरमैन ला. प्रदीप शर्मा ने दी। आयोजन में ‘लकी लायन’ का पुरस्कार प्रकाश अरोड़ा को मिला।
​इस दौरान पूर्व अध्यक्ष हरिनारायण अरोड़ा, अनिल धारीवाल, विजय पामेचा, कमल जैन, रजनीकांत शाह, सजी वर्गिस, पवन मोदी, सुजानमल कोच्चटा सहित अशोक चोपड़ा, बालमुकुंद गर्ग, विमल सिसोदिया, शरद डूंगरवाल, संदीप दसेड़ा, प्रकाश अरोड़ा, दिनेश गोरी, अनूप शर्मा, मुकेश मालक, अभय कांठेड़, प्रतीक सावनसुखा, विजय राठौड़, रजत सोनी, राजकुमार मारवाड़ी, लकी सोनी, नीरज मेहता, राहुल चपड़ोद और अजय चौरसिया उपस्थित रहे। अंत में आभार कोषाध्यक्ष विपिन चौरड़िया ने माना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *