1000 से अधिक नेत्रदान की ऐतिहासिक सेवा पर डॉ. ददरवाल का सम्मान

रतलाम। मानव सेवा और नेत्रदान जागरूकता के क्षेत्र में अनुकरणीय कार्य करने वाले गीता भवन न्यास, बड़नगर के डॉ. जी.एल. ददरवाल के हाथों 1000 से अधिक नेत्रदान संपन्न होने पर नेत्रम संस्था द्वारा गरिमामय सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह में विभिन्न सामाजिक, धार्मिक एवं सेवा संस्थाओं के प्रतिनिधियों, चिकित्सकों और पत्रकारों ने उपस्थित होकर डॉ. ददरवाल के सेवा कार्य को नमन किया।
कार्यक्रम में गीता भवन न्यास अध्यक्ष हरिकिशन मेलवाणी, रेडक्रॉस सोसायटी चेयरमैन प्रीतेश गादिया, भारत विकास परिषद जावरा अध्यक्ष शेखर नाहर एवं काकानी सोशल वेलफेयर अध्यक्ष माधव काकानी मंचासीन रहे।
वक्ताओं ने कहा कि 1000 से अधिक नेत्रदान केवल एक संख्या नहीं, बल्कि मानवता की सेवा के 1000 से अधिक संकल्पों की प्रेरणादायी यात्रा है। डॉ. ददरवाल ने निरंतर प्रयासों से नेत्रदान की भावना को समाज के विभिन्न वर्गों तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण कार्य किया है।
पत्रकारों ने भी बढ़ाया अभियान का उत्साह
नेत्रदान जैसे जनकल्याणकारी अभियान को जन-जन तक पहुंचाने में मीडिया की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए पत्रकारों का भी सम्मान एवं अभिनंदन किया गया। समारोह में पत्रकार रितेश मेहता, निलेश बाफना एवं दीपक मूणत की गरिमामयी उपस्थिति रही। पत्रकारों ने नेत्रदान जागरूकता अभियान को समाचार एवं सामाजिक माध्यमों के जरिए व्यापक स्तर पर पहुंचाने में सहयोग का संकल्प व्यक्त किया।
विभिन्न समाजों एवं संस्थाओं की सहभागिता
समता युवा संघ से अर्पित गांधी, अर्पित बाफना, अरविन्द कटारिया एवं रवि पिरोदिया, तेरापंथ नवयुवक परिषद से पीयूष दख, पुनीत भंडारी एवं मयूर गांधी, सर्व ब्राह्मण समाज से नरेन्द्र जोशी, राजेश चाष्टा एवं राखी व्यास, अग्रवाल युवा संगठन से अंकित अग्रवाल, विवेक अग्रवाल एवं सुनील गोयल तथा माहेश्वरी समाज से गोविन्द काकानी, विनोद माहेश्वरी, शीतल भंसाली एवं आशीष काबरा उपस्थित रहे।
सिंधी समाज से भगवान ढालवानी, गार्गी ढालवानी, कु. पूनम ढालवानी, संजय नैनानी एवं नरेंद्र मेघानी ने सहभागिता की।
मेडिकल कॉलेज से डॉ. प्रीती सिंह, डॉ. मृदुल शर्मा, डॉ. अदिति, डॉ. जयश्री, डॉ. सौरभ पांडे, डॉ. विष्णु दत्त जांगीर, राजवंत सिंह, विनोद कुशवाहा एवं भावना खन्ना उपस्थित रहे।
गीता भवन न्यास, बड़नगर से ट्रस्टी सतीश नीम, सुभाष गुप्ता, डॉ. नजर हुसैन एवं उमाशंकर मेहता ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की।
कायस्थ समाज से वासुदेव सक्सेना एवं दिलीप श्रीवास्तव, भारत विकास परिषद जावरा से निलेश मेहता, शेखर नाहर, राजकुमार, निलेश, प्रकाश अरोड़ा एवं राकेश, जनशक्ति से महेश खंडेलवाल तथा सुयश माथुर, शिवम माथुर एवं क्षितिज माथुर उपस्थित रहे।
नेत्रम संस्था की पूरी टीम रही उपस्थित
नेत्रम संस्था की ओर से हेमन्त मूणत, नवनीत मेहता, ओमप्रकाश अग्रवाल, शीतल भंसाली, शलभ अग्रवाल, यशवंत पावेचा, भगवान ढलवानी, गिरघरीलाल वर्धानी, सुशील मीनू माथुर, गोपाल राठौड़, पतरा वाला, प्रशान्त व्यास, आशीष काबरा, राखी व्यास एवं संजय नैनानी सहित संस्था के सदस्य उपस्थित रहे।
समारोह में उपस्थितजनों ने नेत्रदान को जनआंदोलन बनाने और अधिक से अधिक लोगों को मरणोपरांत नेत्रदान के लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया।
नेत्रम संस्था ने कहा कि मृत्यु के बाद हमारी आंखें किसी के जीवन में उजाला बन सकती हैं। इसलिए नेत्रदान के संकल्प को हर परिवार तक पहुंचाना ही इस अभियान का उद्देश्य है।
“नेत्रदान महादान — मृत्यु के बाद भी किसी की दुनिया रोशन करें।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *