वरिष्ठ नागरिकों का अनुभव समाज और नई पीढ़ी का सकारात्मक मार्गदर्शन करते हैं

रतलाम । वरिष्ठ नागरिक हमारे समाज की अमूल्य धरोहर है क्योंकि उनके पास जीवन जीने का व्यावहारिक ज्ञान होता है । उनका ज्ञान एवं अनुभव समाज और नई पीढ़ी का सकारात्मक मार्गदर्शन करते हैं । यह बात अटल वयो अभ्युदय योजना के अंतर्गत सामाजिक न्याय एवं दिव्यांग जन सशक्तिकरण विभाग की समग्र स्वच्छता विस्तार अधिकारी आयुषी पालीवाल ने विरिया खेड़ी स्थित वृद्धा आश्रम में वरिष्ठ नागरिकों के बीच जवाहर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के विद्यार्थियों को कहीं ।
प्रशासनिक अधिकारी रवि जैन मैं इस अवसर पर कहा कि हमारी संस्कृति, मूल्य और परंपराओं को ये ही वरिष्ठ अगली पीढ़ी तक पहुंचाते हैं । जिनका समुचित सम्मान होते रहना चाहिए । वरिष्ट शिक्षिका विनीता ओझा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि वरिष्ठ जनों की सेवा करना तीर्थ करने के समान है । यह परिवार की वह बुनियाद होते हैं जिस पर परिवार और समाज टिका हुआ है ।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने वरिष्ठ जनों को प्रणाम कर आशीर्वाद ग्रहण किया तथा चित्र एवं संगीत के माध्यम से उनका मनोरंजन किया जिसकी प्रस्तुति ओम प्रकाश आर्य, नानू सिंग डामोर एवं विद्यार्थियों ने दी । कार्यक्रम में विभाग के सहयोगी के रूप में दिलीप सिसोदिया, अमित मईडा, स्वेच्छा विश्वकर्मा, शिवानी अवस्थी, कैलाश पटेल, जयंत सेठिया, दीपिका मालवीय आदि उपस्थित रहे । कार्यक्रम का संचालन रवि जैन एवं आभार कविता डिक्रूज ने माना ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *