एनीमिया मुक्त भारत संकल्प : भारत विकास परिषद जावरा द्वारा मॉडल स्कूल में लगाया गया एनीमिया जांच शिविर

पुलिस कर्मियों के लिए लगाया जाएगा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर

जावरा (अभय सुराणा) । भारत विकास परिषद शाखा जावरा एवं महिला शाखा द्वारा मॉडल स्कूल में एनीमिया मुक्त भारत प्रकल्प के अंतर्गत एक विशेष कैंप का आयोजन किया गया। जिसमे कक्षा 9वी से 12वी की छात्राओं की एनीमिया जांच की गई। साथ ही स्वास्थ जांच में बीपी और शुगर की भी जांच की गई।
इस विशेष एनीमिया टेस्ट कैंप में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व जिला अध्यक्ष कान्हसिंह जी चौहान एवं शासकीय भगत सिंह महाविद्यालय की प्राचार्या विद्या जी तिवारी उपस्थित रहीं।
अतिथि कान सिंह जी चौहान ने संस्था द्वारा चलाए जा रहे स्वास्थ्य प्रकल्प और बाकी समस्त सेवा कार्यों की सराहना करते हुए पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। वहीं, प्राचार्या विद्या जी तिवारी ने उपस्थित छात्राओं को एनीमिया से बचाव के लिए जंक फूड और फास्ट फूड से दूरी बनाने और संतुलित दिनचर्या अपनाने का मार्गदर्शन दिया।
मुख्य अतिथि कान सिंह जी चौहान का स्वागत संस्था अध्यक्ष शेखर नाहर, उपस्थित प्राचार्या विद्या जी तिवारी का स्वागत कोषाध्यक्ष निलेश जोशी, मॉडल स्कूल की प्राचार्या निर्मला बैरागी का स्वागत महिला प्रमुख रितु सिसोदिया और सरदार पटेल की मुख्य चिकित्सक श्रीमती गीता नायर का स्वागत दिव्या राठौर ने किया।
कैंप में संस्था के पदाधिकारी संस्था अध्यक्ष शेखर नाहर, सचिव गोपाल सेठिया, कोषाध्यक्ष निलेश जोशी के साथ संस्था सदस्य दिनेश सिसोदिया, अंबाशंकर शिकारी, विजय अरोड़ा, मनीष जाजोदिया, और चित्रा अरोड़ा भी शामिल रहीं। सरदार पटेल हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर की चिकित्सक श्रीमती गीता नायर, मार्केटिंग हेड प्रेम बनोपा और महमूद खान एवं उनकी पूरी टीम ने अपनी महत्वपूर्ण सेवाएं दीं।
संस्था कोषाध्यक्ष निलेश जोशी ने बताया कि एनीमिया मुक्त भारत के अंतर्गत एनीमिया जांच शिविरों का आयोजन 9 सितंबर से 12 सितंबर तक अलग-अलग विद्यालयों एवं संस्थानों में किया जाएगा। जिसमे सरदार पटेल व भारत विकास परिषद के संयुक्त तत्वावधान निःशुल्क दवाइयां भी वितरण की जाएगी ।
साथ ही, शहर व आसपास के समस्त क्षेत्र के पुलिसकर्मियों व जवानों के लिए 10 सितंबर को सिटी थाना, जावरा में एक निशुल्क स्वास्थ्य जांच कैंप आयोजित किया जाएगा। इस आयोजन का संचालन संस्था सदस्य मनीष जाजोदिया ने किया और आभार महिला प्रमुख रितु सिसोदिया ने माना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *