दो माह से वेतन नही, धरना देंगे

मध्यप्रदेश शिक्षक संघ ने दिया ज्ञापन

रतलाम। मध्यप्रदेश शिक्षक संघ ने जिला परियोजना समन्वयक अखिलेश सिंह राजपूत को ज्ञापन दिया। जिले में जिला शिक्षा केन्द्र के लोक सेवकों का माह जुलाई एवं अगस्त का वेतन भुगतान नहीं किया गया। संम्भागीय सह संगठन मंत्री सर्वेश कुमार माथुर ने कहा कि लोकसेवकों का वेतन भुगतान नही होने से लोक सेवकों के वृद्ध माता-पिता का इलाज, बच्चों की फीस, मकान की किश्त आदि के लिए समस्या आ रही है। ज्ञापन का वाचन जिला अध्यक्ष गोपाल उपाध्याय ने किया एवं आभार जिला सचिव जितेंद्र सिंह चौहान अनिल वर्मा ने व्यक्त किया। इस अवसर पर जिला परियोजना जिला शिक्षा केंद्र रतलाम के लोकसेवक उपस्थित थे। उक्त जानकारी सर्वेश कुमार माथुर सह संगठन मंत्री मध्य प्रदेश शिक्षक संघ उज्जैन संभाग उज्जैन जिला रतलाम ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *