रतलाम 09 सितंबर । भारतीय जनता पार्टी सोशल मीडिया जिला संयोजक तन्मय त्रिवेदी ने प्रदेश अध्यक्ष हेंमत खंडेलवाल, सोशल मीडिया विभाग के प्रदेश संयोजक सुयश त्यागी एवं भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय के निर्देशानुसार पदाधिकारियों की घोषणा की है । सभी नियुक्तियां सोशल मीडिया विभाग प्रदेश सह संयोजक एवं मंदसौर संभाग प्रभारी संयम जैन एवं संभाग सहप्रभारी दिव्यांश सुराना की सहमति से की गई है । सोशल मीडिया विभाग में जिला सह संयोजक के रूप में रामगोपाल विश्वकर्मा, महेश गोवरिया धाकड़, आंजनेय मेहता, भरत शर्मा एवं सदस्य के रूप में रविन्द्र शुक्ला, सुमित पटेल, पवन दास बैरागी नियुक्त किए गए है ।