इंदौर के लाल अर्पित जैन ‘वाणी’ को देश का सबसे बड़ा ‘जैन युवा गौरव’ सम्मान, जैन समाज गौरवान्वित

देश की सर्वोच्च विद्वानों, गुणों की खान, सर्वमान्य संस्था ऋषभदेव गौरव न्यास ने किया चयनित

इंदौर (राजेश जैन दद्दू ) । आत्मा की विशुद्धी ही सच्चा सम्मान है… इस सूक्ति को चरितार्थ करते हुए मालवा की धरती इंदौर के लिए गौरव का क्षण आया है। धर्म समाज प्रचारक राजेश जैन दद्दू ने कहा कि देश की सर्वोच्च विद्वानों, गुणों की खान, देश सर्वमान्य संस्था ऋषभदेव गौरव न्यास द्वारा इस वर्ष 2026 के सबसे बड़े पुरस्कार ‘जैन युवा गौरव’ की उपाधि से इंदौर के सुप्रसिद्ध व्यक्तित्व श्री अर्पित जैन ‘वाणी’ को सम्मानित किए जाने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। यह राष्ट्रीय सम्मान समारोह आगामी 18 अक्टूबर 2026 रविवार रवीन्द्र नाट्य गृह, इंदौर में आयोजित होगा।
दद्दू ने कहा कि अर्पित जैन ‘वाणी’ इंदौर के प्रसिद्ध विद्वान, सॉफ्टवेयर इंजीनियर, युवा उद्योगपति, बिल्डर, वाणी भूषण युवा रत्न एवं दिगंबर जैन समाज सामाजिक सांसद के उपाध्यक्ष हैं। परम गुरु भक्त, मिलनसार,पर दुख कातर वाणी के जादूगर, सरल मन व्यक्तित्व को इतने वृहद स्तर पर सम्मान मिलने पर संपूर्ण भारत वर्षीय सकल जैन समाज गौरवान्वित हुआ है।- आपके सम्मान से समाज, युवा और देश को नई प्रेरणा मिलेगी..।
इस गरिमामय राष्ट्रीय सम्मान के इस वर्ष के पुरस्कार प्रदाता हैं – T.N.A Solution Pvt. Ltd. के इंजी. अंबुज जी एवं तनु जैन, गुड़गांव / इंदौर निवासी इस उपलब्धि पर समाज के वरिष्ठ जन अमित जैन कासलीवाल, हंसमुख जैन गांधी, डॉ जैनेन्द्र जैन, टीके जैन वेद आनंद नवीन गोधा हर्ष जैन आकाश जैन कोल अक्षय जैन कासलीवाल एवं महिला परिषद् की संभागीय अध्यक्ष श्रीमती मुक्ता जैन, रेखा जैन श्रीफल सोनाली बागढीया आदि ने बधाई देते हुए। ऋषभदेव गौरव न्यास की पूरी टीम को भी इस गरिमामय आयोजन के लिए विशेष धन्यवाद, साधुवाद एवं अनुमोदना प्रेषित की है।
जहां संपूर्ण देश के वरिष्ठ व्यक्तित्व, राजनीतिक और सामाजिक वरिष्ठों के निर्देशन और सानिध्य में यह सम्मान प्रदान किया जाएगा।
सकल दिगंबर जैन समाज के वरिष्ठजनों ने श्री अर्पित जैन ‘वाणी’ को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि यह सम्मान युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा स्रोत बनेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *