विधायक डॉ पांडेय के प्रयास से ढाई करोड़ की दो मॉड्यूलर ओटी की स्वीकृति

जावरा ( अभय सुराणा)। स्वास्थ्य सेवाओं में सुविधाओं को लेकर विधायक डॉ राजेन्द्र पांडेय द्वारा किये जा रहे अथक प्रयासों के फलस्वरूप निरन्तर सौगात मिलती जा रही है।जिला स्तर की सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही है।इसी कड़ी में सिविल हॉस्पिटल जावरा में लगभग ढाई करोड़ रु की लागत से दो मॉड्यूलर ऑपरेशन थियेटर की स्वीकृति मिल गई है।अब तक ये सुविधा जिला चिकित्सालय पर ही थी। उल्लेखनीय है कि विधायक डॉ पांडेय द्वारा जावरा विधानसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने के उद्देश्य से विगत समय से लगातार प्रयास किये जा रहे है।जिसके फलस्वरूप जावरा में महिला व बाल चिकित्सालय,नवजात शिशु केयर यूनिट,पिपलौदा में सिविल हॉस्पिटल, रिंगनोद में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र,डायलेसिस मशीन जैसी विभिन्न महत्वपूर्ण सौगात मिली है।डॉ पांडेय सिविल हॉस्पिटल जावरा में बेहतर संसाधन उपलब्ध कराने के लिए अथक प्रयास कर रहे है।जिसके लिए मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ,स्वास्थ्य मंत्री राजेन्द्र शुक्ल ववरिष्ठअधिकारियों से लगातार संपर्क कर रहे है।इन्ही प्रयासों के फलस्वरूप सिविल हॉस्पिटल जावरा में दो अत्याधुनिक मॉड्यूलर ऑपरेशन थियेटर की स्वीकृति मिली है। सिविल हॉस्पिटल जावरा प्रभारी डॉ दीपक पालड़ीया ने बताया कि मॉड्यूलर ऑपरेशन थियेटर पूरा इन्फेक्शन कंट्रोल सिस्टम है । मॉड्यूलर ऑपरेशन थियेटर में 7 जरूरी सिस्टम रहेंगे,जिनमें ओटी की वाल पैनल में, दोनों तरफ एंटी बैक्टेरियल कोटिंग रहेंगी ।जनरल एवं ओटी लाईट, कंट्रोल पैनल, एसी लाइट, गैस प्रेशर,टाइमर,गैस सिस्टम ओ 2, एक्स रे और सुरक्षा,दीवारों में लोड शीट कार्नर ग्राउंडिंग की सुविधा मॉड्यूलर ऑपरेशन थियेटर में रहेंगी।फ्लोरिंग,दीवार सीलिंग,लेमिनार एयर फ्लो, हार्मेटिक डोर भी इन सुविधाओं में शामिल है । मॉड्यूलर ओटी बनने से 80 प्रतिशत इन्फेक्शन कम होता है ,मेंटेनेंस आसान होता है । सिविल हॉस्पिटल जावरा में मॉड्यूलर ऑपरेशन थियेटर की सुविधा होने से बड़े ऑपरेशन यही हो सकेंगे । अभी तक जिला चिकित्सालय में ही ऐसे मॉड्यूलर आपरेशन थियेटर होते है। मीडिया प्रभारी शेलेन्द्र दवे ने बताया कि सिविल हॉस्पिटल जावरा में मॉड्यूलर ऑपरेशन थियेटर की स्वीकृति मिलने से क्षेत्र में हर्ष है।जावरा क्षेत्र स्वास्थ्य सुविधाओं का बड़ा केंद्र बनता जा रहा है।जिससे जावरा विधानसभा क्षेत्र के अलावा आसपास के क्षेत्र आलोट,पिपलौदा, ताल,बड़ावदा,दलौदा व राजस्थान के मरीजों को भी बेहतर उपचार मिल सकेगा।इस सौगात पर क्षेत्रवासियों ने मुख्यमंत्री डॉ यादव,उपमुख्यमंत्री श्री शुक्ल व लोकप्रिय विधायक डॉ राजेन्द्र पांडेय के प्रति आभार व्यक्त किया है।