मनीषा यू ट्यूब पर भी फ्री मेडिकल शिक्षा देकर कर रही अपने कर्त्तव्य का बखूबी निर्वहन “खुशियो की दास्तां”

मनीषा का वर्तमान में भोपाल मेडिकल कॉलेज में लैब टेक्नोलॉजिस्ट के पद पर हुवा है चयन

मन्दसौर | कहते है जब कुछ करने का जज्बा हो और हौसला हो तो कुछ भी असंभव नही होता है। ऐसी एक दास्ता है मन्दसौर जिले की बेटी मल्हारगढ़ विधानसभा के गाँव सेमली की बहू मनीषा बैरागी पति सुनील बैरागी की। जिन्होंने अपनी मेहनत ओर परिश्रम के बलबुते मन्दसौर जिले का नाम पूरे प्रदेश में रोशन किया है। मनीषा का भोपाल मेडिकल कॉलेज में बतौर लैब टेक्नोलॉजिस्ट के पद पर चयन हुआ है। मनीषा बैरागी ने महिला कोटे में मध्यप्रदेश में 17 वां स्थान बनाया है। यह गौरव का क्षण है। मनीषा बैरागी का यह प्रथम प्रयास था। मनीषा बैरागी वर्तमान में एक प्राइवेट पैरामेडिकल कॉलेज में बतौर लेक्चरर कार्यरत है एवं यू ट्यूब पर अपने निजी चैनल MLT Education Point पर फ्री मेडिकल शिक्षा दे रही है। इस कार्य से परिवार के सभी लोग भी बहुत खुश है। मनीषा कहती है कि विकट कोरोना काल के समय में ऑनलाइन मेडिकल शिक्षा प्रदान करके उन्हें बहुत खुशी प्राप्त होती हैं। इस तरह का कार्य लगातार जारी रखेंगे। जिससे लोग आसानी से मेडिकल क्षेत्र के संबंध में जान सके एवं कोरोना के संबंध में जागरूक हो सके।

Play sound