मन्दसौर | भारतीय जैन संगठन के द्वारा मंदसौर जिला चिकित्सालय में कोरोना संक्रमित मरीजो को प्रतिरोधक क्षमता में व्रद्धि हेतु 325 पेशेंट्स को फ्रूट किट का वितरण किया गया। जिसके अंतर्गत 70 किलो एप्पल और 35 किलो केले का वितरण गुप्त दानदाताओं के सहयोग से भारतीय जैन संघटना इकाई मन्दसौर की अध्यक्षा श्रीमती दिव्या कांकरिया व टीम द्वारा किया गया ।जिसमें प्रशासनिक अधिकारियों के सहयोग से यह दान कोविड पेशेंट तक पहुचाया गया।