गैर अधिमान्य पत्रकारों को कोरोना फ्रंट वारियर का दर्जा दिया जाये – राष्ट्रीय पत्रकार मोर्चा

रतलाम । राष्ट्रीय पत्रकार मोर्चा के संभागीय अध्यक्ष मिश्रीलाल सोलंकी व संभागीय सचिव राजेश मूणत ने बताया कि म.प्र. के सभी जिलों, तहसीलों में लघु , छोटे मझोले पत्रकार भी है जो अपनी जान की परवाह न करते हुए इस कोरोना महामारी में भी अपना दायित्व का निर्वाह करते हुए प्रशासन , सरकार व जनता के बीच समाचार, जानकारी प्रमुखता से अपने समाचार पत्रों में प्रमुखता प्रकाशित कर रहे है और जनता व प्रशासन के बीच सेतु का कार्य कर रहे है ।
राष्ट्रीय पत्रकार मोर्चा के संभागीय अघ्यक्ष मिश्रीलाल सोलंकी व सचिव राजेश मूणत, प्रो.डी. के. शर्मा , राजेन्द्रसिंह चौहन , आलोट इकाई के अध्यक्ष दिनेेश जांगलवा ने मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान से पत्रकारों के हित में मांग है कि म.प्र. सभी जिले , तहसील स्तर के सभी पत्रकारो अधिमान्य पत्रकारों की तरह कोरोना फ्रंट वारियर का दर्जा दिया जाये व उनका स्वास्थ्य बीमा भी सरकार की तरफ से किया जाये ।

Play sound