
रतलाम 10 सितम्बर। कस्तूरबा नगर जिनालय में पर्व पर्यूषण की धूम रहीं। प्रतिदिन 125-150 धर्मालु प्रभु नमीनाथ की केसरपूजा का लाभ ले रहे है। अमित कोठारी ने बताया कि सुबह 9.00बजे परमपूज्य साध्वी महारसाब के प्रवचन हुए। रात्रि में भगवान की पहली आरती का लाभ वाघमाल जी पितलिया और मंगलदीप का लाभ अभयजी मलक ने लिया। प्रभु नमीनाथ की सुंदर आंगी का लाभ देवेंद्र जी पुगलिया परिवार ने लिया। आरती के पश्चात पाठशाला परिवार के छोटे छोटे बच्चों के द्वारा जैन धर्म पर सुंदर प्रस्तुति दी गई। लाभार्थी शकुंतला बेन पारसमल जी ओस्तवाल रहे।
संचालन प्रीति नांदेचा ने किया।