
रतलाम। सकल हिन्दू समाज द्वारा आगामी आयोजन को लेकर रतलाम शहर के विभिन्न अखाड़ों एवं स्वागत मंचों के पदाधिकारियों व सदस्यों की सामूहिक बैठक नारायणी पैलेस में आयोजित की गई। बैठक में बड़ी संख्या में अखाड़ा एवं मंच बंधुओं की उपस्थिति रही।
बैठक में आयोजन को लेकर विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई। सभी अखाड़ों एवं झांकियों के लिए सामूहिक रूप से मार्ग तय किया गया, जिस पर उपस्थित सभी अखाड़ा बंधुओं ने सहमति जताई। निर्णय लिया गया कि सभी अखाड़े एवं झांकियां निर्धारित रूट पर ही आगे बढ़ेंगी और समीपस्थ स्थान से प्रवेश कर तय मार्ग पर निकलेंगी।
तय रूट के अनुसार इस क्रम मे निकलेंगे अखाड़े
दो बत्ती → लोकेंद्र टॉकीज → शहर सराय → रानीजी का मंदिर → गणेश देवरी → तोपखाना → चांदनी चौक → चौमुखी पुल → घास बाजार → खेरादी वास → डालू मोदी बाजार → नाहरपुरा → कॉलेज रोड
समीप स्थान से प्रवेश कर तय रूट पर आगे बढ़ेंगे
बैठक में यह भी चर्चा हुई कि इस वर्ष शहर में अधिक संख्या में स्वागत मंच लगाए जाएंगे, ताकि आयोजन में शामिल अखाड़ों एवं झांकियों का उत्साहपूर्वक स्वागत किया जा सके। सकल हिन्दू समाज की ओर से बैठक में उपस्थित सभी अखाड़ा बंधुओं एवं स्वागत मंच संचालकों के सहयोग और सहभागिता के लिए आभार व्यक्त किया गया। बैठक को आयोजन की व्यवस्था, अनुशासन एवं आपसी समन्वय की दृष्टि से सार्थक और महत्वपूर्ण बताया गया।